1 अक्टूबर से नया नियम लागू: इस बैंक में चार निकासी फ्री; उसके बाद लगेगा चार्ज, डिजिटल ट्रांजेक्शन भी गिने जाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (बीएसबीडी) खाताधारकों के लिए कैश निकासी से जुड़े सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। इसके बाद बीएसबीडी खाताधारकों को हर महीने कुल 4 कैश विड्रॉवल मुफ्त मिलेंगे। इसके बाद की हर निकासी पर ₹15 और जीएसटी देना होगा।
नए नियमों में सबसे अहम बदलाव यह है कि अब फ्री विड्रॉवल की गिनती में कुछ डिजिटल ट्रांजेक्शन भी शामिल किए जाएंगे। यानी ग्राहकों को महीने में होने वाले अपने कैश और संबंधित डिजिटल लेनदेन का हिसाब रखना होगा।
5वीं निकासी से देना होगा ₹15+ जीएसटी
1 अक्टूबर से बीएसबीडी खाते में महीने की पहली चार पात्र कैश निकासी मुफ्त रहेंगी। 5वीं और उसके बाद की हर पात्र निकासी पर ₹15+ जीएसटी का सर्विस चार्ज लगाया जाएगा।
फ्री लिमिट में एसबीआई के साथ-साथ अन्य बैंकों के एटीएम से की गई कैश निकासी और बैंक शाखा के माध्यम से की गई निकासी शामिल होगी। इसके अलावा कुछ डिजिटल ट्रांजेक्शन, जैसे एईपीएस, भी निर्धारित चार फ्री ट्रांजेक्शन की गणना में शामिल किए जाएंगे।
डिजिटल ट्रांजेक्शन भी फ्री लिमिट में होंगे शामिल
अब तक डिजिटल ट्रांजेक्शन को इस मंथली लिमिट की गणना में शामिल नहीं किया जाता था। नए नियमों के तहत 1 अक्टूबर 2026 से डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी 4 फ्री ट्रांजेक्शन की गणना में शामिल किया जाएगा।
ऐसे में बीएसबीडी खाताधारकों को केवल एटीएम से निकासी ही नहीं, बल्कि खाते से जुड़े पात्र डिजिटल लेनदेन की संख्या पर भी नजर रखनी होगी।
क्या है बीएसबीडी अकाउंट?
बेसिक सेविंग्स बैंक डिपाजिट (बीएसबीडी) अकाउंट ऐसे ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो बिना किसी न्यूनतम बैलेंस की शर्त के सामान्य बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
इस खाते के जरिए ग्राहक बैंक शाखा में विड्रॉवल फॉर्म के माध्यम से या एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। एसबीआई इस खाते के साथ बेसिक रुपे एटीएम-कम-डेबिट कार्ड भी उपलब्ध कराता है।
चेकबुक की सुविधा नहीं
बीएसबीडी अकाउंट में सामान्य बैंकिंग सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन इसमें चेकबुक की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। यह खाता खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए उपयोगी है, जिन्हें कम से कम बैंकिंग सुविधाओं के साथ बिना मिनिमम बैलेंस वाला बचत खाता चाहिए।
नए नियम लागू होने के बाद बीएसबीडी खाताधारकों के लिए सबसे जरूरी बात यह होगी कि महीने में उपलब्ध 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा पार न हो, वरना अतिरिक्त निकासी पर शुल्क देना पड़ेगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!