वृद्धाश्रम कांड में हुए नए खुलासे: बुजुर्ग बोले- नाबालिग ही नहीं; कर्मचारी भी करते थे मारपीट, 3 का चल रहा इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा क्षेत्र स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में नाबालिग द्वारा बुजुर्गों को डंडे से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद अब कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। आश्रम से दूसरी जगह शिफ्ट किए गए बुजुर्गों का दावा है कि उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं पहले भी होती रही हैं।
बुजुर्गों से मारपीट और गाली-गलौज करते थे
आरोप है कि कुछ कर्मचारी छोटी-छोटी गलतियों पर बुजुर्गों से मारपीट और गाली-गलौज करते थे। वहीं, मामले में यह भी सामने आया है कि आश्रम परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। फिलहाल प्रशासन और पुलिस बुजुर्गों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।
गलती होने पर डांटते नहीं, पीटते थे
एमवाय अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि आश्रम में गलती होने पर समझाने की बजाय कुछ कर्मचारी मारपीट करते थे। कई बार उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया जाता था। घायल बुजुर्ग महिला गोदावरी ने दावा किया कि आश्रम संचालिका ने कभी उनके साथ मारपीट नहीं की, लेकिन उनके बाहर जाने के बाद कुछ कर्मचारियों का व्यवहार बदल जाता था। नहाने या दैनिक काम के दौरान गलती होने पर भी मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी।
नाबालिग ने पहली बार की थी मारपीट- बुजुर्ग
वायरल वीडियो में बुजुर्गों पर डंडा चलाते दिख रहे नाबालिग को लेकर भी नया दावा सामने आया है। बुजुर्गों के मुताबिक, उन्होंने पहली बार नाबालिग को इस तरह मारपीट करते देखा था। उनका दावा है कि घटना से पहले आश्रम की एक महिला कर्मचारी ने नाबालिग को अपशब्द कहे थे, जिसके बाद उसने गुस्से में डंडा उठा लिया। हालांकि, इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
कमजोर बुजुर्गों से भेदभाव का भी आरोप
आश्रम में रहने वाले कुछ बुजुर्गों ने शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के साथ भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जो बुजुर्ग खुद नहा-धो नहीं सकते थे या जिन्हें दैनिक कामों में मदद की जरूरत पड़ती थी, उन्हें अलग रहने के लिए कहा जाता था।
बिना अनुमति चल रहा था आश्रम, प्रशासन ने किया सील
मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम को सील कर दिया है। बताया गया है कि आश्रम आवश्यक अनुमति के बिना संचालित किया जा रहा था। यहां रह रहे करीब 15 बुजुर्गों को निराश्रित सेवाश्रम, आशा निलय और गणेश आश्रम सहित अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। वहीं, दो पुरुष और एक महिला बुजुर्ग का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अब कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में
वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच अब आश्रम की पूरी व्यवस्था और कर्मचारियों की भूमिका तक पहुंच गई है। पुलिस और प्रशासन यह पता लगाने में जुटे हैं कि बुजुर्गों के साथ पहले भी मारपीट हुई थी या नहीं और यदि आरोप सही हैं तो इसके लिए कौन-कौन जिम्मेदार है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!