हनीट्रैप पार्ट-2 मामले में नया खुलासा: श्वेता जैन जैसी निकली रेशू चौधरी की भूमिका; गैंग में युवतियों को जोड़कर बनवाए गए वीडियो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित हनीट्रैप पार्ट-2 मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। 18 मई को शराब कारोबारी और फायरिंग के आरोपी हितेंद्र चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर की शिकायत के बाद यह मामला उजागर हुआ था।
एक करोड़ रुपए की मांग की गई थी
आरोप है कि आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले एक करोड़ रुपए की मांग की गई थी। शुरुआती जांच में मामला लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा तक सीमित था।
गिरफ्तार कर लिया गया
बाद में जांच का दायरा बढ़ा तो हनीट्रैप मामले की पुरानी आरोपी श्वेता जैन का नाम भी सामने आया। इसके बाद रेशू चौधरी को भी आरोपी बनाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सागर की युवती को दी थी ट्रेनिंग
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि रेशू चौधरी का सागर की एक युवती से लगातार संपर्क था। पुलिस को संदेह है कि रेशू ने उसे कथित तौर पर ट्रेनिंग दी और कुछ आपत्तिजनक वीडियो तैयार करवाए।
यही तरीका आरोपी श्वेता विजय जैन का भी रहा था
जांच अधिकारियों के अनुसार, यह तरीका हनीट्रैप के पुराने मामलों से मिलता-जुलता प्रतीत हो रहा है, जहां कथित रूप से प्रभावशाली लोगों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप लगे थे।
लंबा नेटवर्क होने की आशंका
पुलिस को संदेह है कि रेशू चौधरी अकेले काम नहीं कर रही थी, बल्कि उसके साथ कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं। कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है।
आपत्तिजनक वीडियो भी जांच के दायरे में
हाल के दिनों में सागर क्षेत्र से जुड़े कुछ कथित आपत्तिजनक वीडियो भी जांच के दायरे में हैं। हालांकि जिन लोगों के नाम इन वीडियो से जोड़े जा रहे हैं, उनमें से कुछ ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है।
नेताओं और अधिकारियों के कनेक्शन की पड़ताल
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के जरिए किन लोगों को निशाना बनाया गया और क्या किसी से ब्लैकमेलिंग या उगाही की गई। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।
संपत्ति और आय के स्रोतों की जांच
क्राइम ब्रांच की टीम ने सागर स्थित रेशू चौधरी के निवास पर भी पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की है। जांच में उसकी संपत्ति, आय के स्रोत और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही किसी बड़े निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। फिलहाल डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!