साइबर ठगी का नया तरीका: बोर्ड परीक्षा और वेतन आयोग के नाम पर कर रहे धोखाधड़ी; टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर सक्रिय है गिरोह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। ठग टेलीग्राम चैनलों के जरिए छात्रों को फर्जी प्रश्नपत्र बेचने का दावा कर रहे हैं, वहीं सरकारी कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के नाम पर वॉट्सएप पर फर्जी लिंक भेजकर ठगी की जा रही है।
छात्रों को बनाया जा रहा शिकार
साइबर क्राइम पुलिस की जांच में सामने आया है कि ‘एमपी बोर्ड परीक्षा 2026’, ‘एमपी बोर्ड पेपर’, ‘ऑल इंडिया बोर्ड्स पेपर 2026’ जैसे कई टेलीग्राम चैनल छात्रों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र देने का झांसा दे रहे हैं।
कई छात्र झांसे में आए
इन चैनलों पर दावा किया जा रहा है कि असली या लीक पेपर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके बदले छात्रों से ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, यह पूरी तरह फर्जी नेटवर्क है और अब तक कई छात्र इसके झांसे में आ चुके हैं।
8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी
सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी भी साइबर ठगों के निशाने पर हैं। व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि लिंक में सैलरी और पेंशन अपडेट की जानकारी है, जैसे ही कोई कर्मचारी लिंक पर क्लिक करता है, उसका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है।
साइबर क्राइम में FIR दर्ज, जांच तेज
इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज कर ली है। एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह नया साइबर फ्रॉड ट्रेंड है, जिसमें छात्रों और कर्मचारियों दोनों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस इन टेलीग्राम चैनलों और फर्जी लिंक्स को ट्रेस कर ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। टेलीग्राम या सोशल मीडिया पर पेपर बेचने वालों से दूर रहें। केवल आधिकारिक वेबसाइट और सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
ठगी होने पर क्या करें?
तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें, या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!