खबर
Top News

मासूम के इलाज में नई अड़चन: इतने करोड़ के इंजेक्शन के लिए हाईकोर्ट ने बेंच बदलने के दिए आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
मासूम के इलाज में नई अड़चन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुर्लभ बीमारी एसएमए टाइप-2 (Spinal Muscular Atrophy Type-2) से जूझ रही इंदौर की साढ़े तीन साल की मासूम अनिका शर्मा के इलाज का मामला एक बार फिर कानूनी पेंच में फंस गया है।

अनिका के इलाज के लिए अमेरिका से जीन थेरेपी इंजेक्शन जोल जेनस्मा (Zolgensma) मंगाया जाना है, जिसकी कीमत करीब 9.50 करोड़ रुपए है।

परिजन और सामाजिक संस्थाओं की मदद से अब तक करीब 8.53 करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं। लेकिन बाकी राशि और एम्स में उपचार प्रक्रिया शुरू कराने को लेकर मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।

8.53 करोड़ रुपए जुटाने का दिया हिसाब
पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने अनिका के परिजनों से जुटाई गई राशि और दानदाताओं की जानकारी मांगी थी याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता चंचल गुप्ता ने कोर्ट में दस्तावेज पेश करते हुए बताया कि अब तक 8 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि जुटाई जा चुकी है।

इसके अनुसार जनसहयोग से करीब 2 करोड़ 3 लाख रुपए, केट्टो ऑनलाइन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से करीब 3 करोड़ 31 लाख रुपए, मिलाप सोशल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 1 करोड़ 12 लाख रुपए, ट्रू होप के माध्यम से करीब 2 करोड़ 1 लाख रुपए की राशि जुटाई गई है।

परिजन का कहना है कि यदि केंद्र सरकार से 50 लाख रुपए की सहायता मिल जाती है तो कुल राशि 9 करोड़ रुपए से अधिक हो जाएगी। हालांकि इंजेक्शन के लिए अभी भी करीब 50 लाख रुपए की जरूरत है।

सरकार ने मांगा समय, परिजन जल्द इलाज शुरू कराने के पक्ष में
सुनवाई के दौरान शासन पक्ष ने जवाब देने के लिए समय मांगा, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी।वहीं, अनिका के परिजनों की ओर से आग्रह किया गया कि उपचार में देरी हो रही है, इसलिए जल्द निर्णय लिया जाए।

अधिवक्ता ने कोर्ट के सामने सुझाव रखा कि एम्स अभी उपलब्ध राशि जमा कर ले और इंजेक्शन का ऑर्डर जारी कर दे, ताकि इलाज की प्रक्रिया शुरू हो सके।

बाकी राशि बाद में जुटाई जा सकती है। हालांकि कोर्ट ने पहले शासन का जवाब आने के बाद आगे सुनवाई करने की बात कही।

बेंच बदलने के आदेश से बढ़ी परेशानी
सुनवाई के दौरान निर्देश देने को लेकर हुई बहस के बाद हाईकोर्ट ने मामले को दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया।

इसके बाद अब अनिका के इलाज से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देशों पर रोक लग गई है। नई बेंच तय होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले की अगली सुनवाई कब होगी और कोर्ट क्या आदेश देगा।

परिजन चाहते हैं जल्द शुरू हो इलाज
अनिका के परिजन का कहना है कि बीमारी के इलाज में समय बेहद महत्वपूर्ण है। वे चाहते हैं कि जितनी राशि अभी तक जुटाई गई है, उसे एम्स स्वीकार कर ले और अमेरिका से इंजेक्शन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दे।

परिवार का कहना है कि बाकी 50 लाख रुपए की राशि भी जनसहयोग और अन्य माध्यमों से जुटाने का प्रयास जारी रहेगा।

अब सभी की नजर हाईकोर्ट की नई बेंच और आगे होने वाली सुनवाई पर है, जिससे अनिका के इलाज की राह साफ हो सके।

संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 15 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 15 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 16 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 16 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 17 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 17 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 17 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 17 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 17 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 18 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 18 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 18 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 18 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 18 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 18 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 18 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 18 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!