खबर
Top News

नया फरमान...अब गृहग्राम और ससुराल में नहीं रह सकेंगे पंचायत सचिव: रिश्तेदार सरपंच या उपसरपंच बनने पर भी होगा ट्रांसफर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 4:37 pm
शेयर करें:
नया फरमान...अब गृहग्राम और ससुराल में नहीं रह सकेंगे पंचायत सचिव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नई तबादला नीति के तहत अब कोई भी पंचायत सचिव अपने गृहग्राम या ससुराल की ग्राम पंचायत में पदस्थ नहीं रह सकेगा। इतना ही नहीं, यदि किसी पंचायत में सचिव का रिश्तेदार सरपंच या उपसरपंच चुना जाता है तो संबंधित सचिव का वहां से स्थानांतरण अनिवार्य होगा।

निर्देश जारी
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में वर्तमान में 23 हजार से अधिक पंचायत सचिव कार्यरत हैं, जिन पर इस नीति का प्रभाव पड़ेगा।

15 जून तक होंगे तबादले
9 जून को जारी आदेश के अनुसार जिला स्तर पर पंचायत सचिवों के स्थानांतरण 15 जून तक किए जा सकेंगे। स्थानांतरण प्रस्ताव जिला कलेक्टर की अनुशंसा और प्रभारी मंत्री की स्वीकृति के बाद लागू होंगे। विभागीय निर्देशों के मुताबिक स्थानांतरण आदेश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे। नई गाइडलाइन में जिला और अंतरजिला दोनों स्तरों पर स्थानांतरण की प्रक्रिया तय की गई है।

सरकार को क्यों करनी पड़ी सख्ती?
विभागीय सूत्रों के अनुसार वर्ष 1994 से 1996 के बीच ग्राम पंचायतों में हुई नियुक्तियों में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों का चयन हुआ था, जिनका संबंध सरपंच, उपसरपंच, पंच या गांव के प्रभावशाली परिवारों से था। समय-समय पर हुई जांचों में यह सामने आया कि कई मामलों में जनप्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों की मिलीभगत से वित्तीय अनियमितताएं और प्रशासनिक गड़बड़ियां हुईं। इसी पृष्ठभूमि में सरकार ने नई तबादला नीति में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए ये प्रावधान जोड़े हैं।

इन मामलों में ट्रांसफर होगा अनिवार्य
नई नीति के तहत निम्न परिस्थितियों में पंचायत सचिवों का स्थानांतरण अनिवार्य किया गया है। इसके अनुसार यदि सचिव का रिश्तेदार ग्राम पंचायत का सरपंच या उपसरपंच चुना जाता है।सचिव अपने पैतृक गांव या ससुराल की पंचायत में पदस्थ नहीं रह सकेगा। जो सचिव एक ही ग्राम पंचायत में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थ हैं, उन्हें प्राथमिकता से हटाया जाएगा। यदि ऐसे सचिवों की संख्या अधिक हुई तो सबसे लंबे समय से पदस्थ सचिव का पहले स्थानांतरण किया जाएगा।

प्रतिबंध अवधि में भी हो सकेंगे तबादले
सरकार ने कुछ विशेष परिस्थितियों में स्थानांतरण प्रतिबंध अवधि के दौरान भी सचिवों के तबादले की अनुमति दी है। इनमें भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता के गंभीर मामले। लंबित अनुशासनात्मक कार्रवाई। लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू या अन्य जांच एजेंसियों से जुड़े प्रकरण। शासन स्तर से प्राप्त विशेष प्रशासनिक निर्देश। ऐसे मामलों में विभागीय मंत्री की स्वीकृति के बाद पंचायत राज संचालनालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे।

महिला सचिवों को विशेष राहत
नई नीति में महिला पंचायत सचिवों को विशेष सुविधा दी गई है। विवाहित महिला सचिव अपने पति के जिले में संविलियन (ट्रांसफर) के लिए आवेदन कर सकेंगी। विधवा और तलाकशुदा महिला सचिव अपने माता-पिता के निवास वाले जिले में स्थानांतरण का लाभ ले सकेंगी। अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त सचिव भी अपने मूल जिले में संविलियन के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, अंतरजिला संविलियन का लाभ केवल एक बार मिलेगा और संविलियन के बाद संबंधित सचिव का नाम वरिष्ठता सूची में सबसे नीचे रखा जाएगा।

पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश
सरकार का मानना है कि नई तबादला नीति से पंचायत प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी, स्थानीय प्रभाव कम होगा और सचिवों तथा जनप्रतिनिधियों के बीच संभावित हितों के टकराव को रोका जा सकेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस नीति का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ तो पंचायत स्तर पर होने वाली अनियमितताओं और मिलीभगत के मामलों में कमी आ सकती है।

संबंधित समाचार

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

5 minutes ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

31 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

35 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

38 minutes ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

42 minutes ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 1 hour ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 2 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 2 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 2 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 2 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 2 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 2 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 2 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 2 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 3 hours ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 3 hours ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!