आस्था पर अडिग संतों को एसआईटी पर भरोसा: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी पर बैठक; संतों की बढ़ी सक्रियता, विपक्षी पार्टियों पर ट्रस्ट की छवि खराब करने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

अयोध्या में संतों की बड़ी बैठक- ‘चढ़ावा चोरी पर राजनीति बर्दाश्त नहीं, एसआईटी जांच पर जताएं भरोसा’
विपक्ष के आरोपों पर संतों का पलटवार, कहा- ‘ट्रस्ट को बदनाम करने की साज़िश’
500 सालों के संघर्ष और आस्था को बदनाम न करें- संतों की राजनीतिक दलों को संयम बरतने की सलाह
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
बैठक के बाद महंत वैदेही बल्लभ शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। उन्होंने कहा कि जो भी जांच में दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ आगे भी कार्रवाई होगी, लेकिन कुछ लोगों के कृत्य के आधार पर पूरे ट्रस्ट और संत समाज को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।
महंत मनीष दास ने कहा कि जिन्होंने चोरी की, उन्हें सजा मिल रही है। एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग हमेशा अयोध्या और राम मंदिर को निशाने पर लेते रहे हैं, वही अब इस मामले को लेकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने न्यायिक प्रक्रिया और एसआईटी जांच पर भरोसा जताने की अपील करते हुए कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष और लाखों रामभक्तों की आस्था से बने राम मंदिर को एक घटना के बहाने बदनाम करना उचित नहीं है। उन्होंने राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से भी अनावश्यक बयानबाजी से बचने तथा जांच पूरी होने तक संयम बरतने का आग्रह किया।
संतों ने स्पष्ट किया कि वे भगवान श्रीराम, रामभक्तों व राम मंदिर निर्माण के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका कहना था कि जांच पूरी होने तक अफवाहों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए तथा अंतिम रिपोर्ट के बाद ही किसी पर निष्कर्ष निकाला जाना उचित होगा।
महीने में दो बार होगी संतों की बैठक, अनुयायियों को भी करेंगे जागरूक... बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अब हर महीने दो बार संतों की बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में राम मंदिर से जुड़े विषयों, सामाजिक मुद्दों और सनातन धर्म से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा होगी। संत अपने-अपने मठों, मंदिरों और आश्रमों के माध्यम से अनुयायियों को भी जागरूक करेंगे, ताकि राम मंदिर और संत समाज से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अफवाह या भ्रम न फैले। साथ ही, लोगों से अपील की जाएगी कि वे केवल आधिकारिक और सत्यापित जानकारी पर ही विश्वास करें।
राम मंदिर की धर्म समिति दुष्प्रचार रोकने में निभाएगी भूमिका... संत समाज की बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नवगठित धर्म समिति राम मंदिर और सनातन धर्म के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने और संत समाज के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगी। समिति समय-समय पर संतों के साथ संवाद करेगी, राम मंदिर से जुड़े विषयों पर सही जानकारी उपलब्ध कराएगी तथा भ्रामक प्रचार का प्रभावी ढंग से प्रतिवाद करेगी।
नई एसआईटी के इंतजार में थमी चढ़ावा चोरी जांच की रफ्तार... राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच नई एसआईटी के गठन की प्रतीक्षा में धीमी पड़ गई है। सुप्रीम कोर्ट के नए सिरे से एसआईटी गठित कर जांच कराने के निर्देश के बाद स्थानीय स्तर पर चल रही विवेचना फिलहाल आगे नहीं बढ़ रही है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग पर सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की थी।
एसआईटी में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ जोन की पुलिस महानिरीक्षक किरन एस और विशेष वित्त सचिव नीलरतन शामिल थे। 20 जुलाई को एसआईटी ने सुप्रीम कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट सौंपी।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नए सिरे से एसआईटी गठित करने और लखनऊ में आईजी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच कराने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में शासन स्तर पर एसआईटी के गठन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में स्थानीय पुलिस कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती, जिससे नई जांच टीम की कार्रवाई प्रभावित हो।
बैंक कर्मियों और ट्रस्टियों के दर्ज होंगे बयान... जेल में बंद सभी आरोपियों को तीन चरणों में कस्टडी रिमांड पर बाहर निकाला गया था। उनसे लंबी पूछताछ के बाद कुछ बरामदगी भी हुई है। अगले चरण में अब बैंक कर्मियों और राम मंदिर ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए जाने हैं।
इसके अलावा अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर कुछ अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ प्रस्तावित है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये कार्रवाई फिलहाल आगे नहीं बढ़ सकी है।
नई टीम को सौंपे जा सकते हैं साक्ष्य... सूत्रों के अनुसार, नई एसआईटी के गठन के बाद अब तक की पूरी विवेचना, दर्ज बयान, जब्त साक्ष्य और अन्य अभिलेख नई टीम को सौंपे जा सकते हैं। इसके बाद एसआईटी तय करेगी कि किन लोगों से दोबारा पूछताछ की जानी है, किन बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ेगी और क्या नए सिरे से बयान दर्ज किए जाएंगे।
उधर, पुलिस अधिकारी इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने के बीच अब संत समाज खुलकर मैदान में उतर आया है। मणिराम दास छावनी में बृहस्पतिवार को हुई संतों की बैठक में विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर की जा रही राजनीति का जवाब देने की रणनीति बनाई गई। संतों ने आरोप लगाया कि कुछ राम विरोधी और सनातन विरोधी ताकतें इस प्रकरण को आधार बनाकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, संत समाज और राम मंदिर की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं।
1000 कर्मचारियों की सैलरी अटकी, एसबीआई की आपत्ति; फंसा पेच
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के बीच खातों के संचालन को लेकर नया गतिरोध सामने आया है। ट्रस्ट की 6 जुलाई की बैठक में तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के त्यागपत्र स्वीकार होने के बाद खातों के संचालन के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में बदलाव का निर्णय लिया गया था।
इसके लिए ट्रस्ट ने एसबीआई को पत्र भेजकर अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और पूर्व अभियंता जगदीश आफले का नाम अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में शामिल करने की सिफारिश की। एसबीआई को जगदीश आफले के नाम पर आपत्ति है।
हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी यह बदलाव लागू नहीं हो सका है। बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट डीड के अनुसार खातों का संचालन केवल ट्रस्टी ही कर सकते हैं। कृष्ण मोहन ट्रस्टी हैं, लेकिन जगदीश आफले ट्रस्टी नहीं हैं।
इसी कानूनी बिंदु पर मामला अटक गया है और बैंक ने फिलहाल कानूनी राय लेना शुरू कर दिया है। तीर्थ क्षेत्र के सूत्रों के अनुसार, इस गतिरोध का असर ट्रस्ट के वित्तीय संचालन पर भी पड़ रहा है। जून महीने के करीब 1000 कर्मचारियों का वेतन अब तक जारी नहीं हो पाया है और अन्य वित्तीय भुगतान प्रभावित है।
संबंधित समाचार

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!