दो महीने से फरार अवैध हथियार निर्माता गिरफ्तार: तीन राज्यों में दर्ज हैं 9 गंभीर मामले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले की भीकनगांव पुलिस ने अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महीने से फरार कुख्यात हथियार निर्माता मोहनसिंह पिता अनोकसिंह टकराना सिकलीगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे ग्राम गढ़ी से दबोच लिया गया।
देशी पिस्टल सप्लाई का खुलासा
पुलिस के अनुसार, 23 मई को बमनाला क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान आमिनूल इस्लाम को चार देशी पिस्टल और एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और जांच में सामने आया कि बरामद सभी अवैध हथियार सिगनूर निवासी मोहनसिंह सिकलीगर ने तैयार कर सप्लाई किए थे।इस खुलासे के बाद पुलिस ने मोहनसिंह को मामले में आरोपी बनाया, लेकिन वह फरार होकर लगातार ठिकाने बदलता रहा।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
भीकनगांव पुलिस ने लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश जारी रखी। आखिरकार ग्राम गढ़ी में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
तीन राज्यों में दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मोहनसिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, हत्या, आपराधिक साजिश समेत गंभीर धाराओं में कुल 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियारों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने हथियार तैयार कर सप्लाई किए और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!