भंवरकुआं छात्र आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन: छात्रों पर लाठी चली तो आगे मैं खड़ा रहूंगा, वानखेड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर सरकार को घेरा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार शाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े छात्रों के बीच पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया तो वे सबसे आगे खड़े रहेंगे और पहली लाठी खुद खाएंगे।
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मैं जानता हूं कि पुलिस-प्रशासन के लोग आपको लगातार परेशान कर रहे हैं, लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि जिस दिन आप पर लाठी-डंडे चले, उस दिन आपके भाई के रूप में सबसे आगे मैं खड़ा रहूंगा। सबसे पहली लाठी मैं खाऊंगा।
12 वर्षों में 152 पेपर लीक होने का दावा : वानखेड़े ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में 152 पेपर लीक हुए, जिससे 7.5 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। ये केवल वे मामले हैं, जो सार्वजनिक हो सके, जबकि ऐसे कई मामले भी हो सकते हैं, जो कभी सामने ही नहीं आए।
उन्होंने वर्ष 2026 की नीट परीक्षा का उल्लेख करते हुए कहा पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिसमें करीब 2.7 लाख छात्रों की रिकॉर्ड अनुपस्थिति दर्ज की गई। बार-बार होने वाली परीक्षा अनियमितताओं से छात्रों का भविष्य और मानसिक स्थिति दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
शे’र पढ़कर छात्रों का बढ़ाया हौसला
अपने संबोधन के अंत में वानखेड़े ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए एक शे’र भी पढ़ा- अभी तो परिंदे शुमार करना है,2029 में बताएंगे कि शिकार किसका करना है।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!