हादसा नहीं, हाईवा से रचा गया हत्याकांड: पांच मौतों का सनसनीखेज खुलासा; डॉक्टर समेत आठ आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
जिले में कुछ दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस घटना को अब तक सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्याकांड निकली। पुलिस का दावा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले हत्या की साजिश रची और फिर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। मामले में जबलपुर के डॉक्टर अमित खरे सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
19 जुलाई को हुआ था भीषण हादसा
19 जुलाई 2026 को सुआतला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया था। हादसे में राजेंद्र पटेल की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति अभी भी घायल है। शुरुआती जांच में इसे सामान्य सड़क दुर्घटना माना गया था।
एक टूटे मोनोग्राम ने बदल दी पूरी जांच
घटनास्थल की बारीकी से जांच के दौरान पुलिस को सड़क पर अंग्रेजी अक्षर 'ए' वाला टूटा मोनोग्राम मिला। पुलिस को संदेह हुआ कि यह किसी टाटा वाहन का हिस्सा हो सकता है। इसी छोटे से सुराग के आधार पर पुलिस ने शाहपुरा से नरसिंहपुर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई।
जंगल में छिपा मिला हाईवा
तकनीकी जांच और सीसीटीवी विश्लेषण के बाद पुलिस हीरापुर-बंदरोहा के जंगल पहुंची, जहां घटना में इस्तेमाल किया गया हाईवा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि पहले से रची गई साजिश थी।
लोकेशन शेयर कर रची गई हत्या की साजिश
जांच के दौरान हिरासत में लिए गए राजा पटेल ने पूछताछ में खुलासा किया कि घटना वाले दिन उसने मृतक राजेंद्र पटेल की लाइव लोकेशन मुख्य आरोपी आनंद पटेल को भेजी थी। इसी सूचना के आधार पर आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया।
दो हाईवा पहले से थे तैयार
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने साजिश के तहत दो हाईवा अलग-अलग लेन में पहले से खड़े कर रखे थे। जैसे ही राजेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे, हाईवा से उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को कुचल दिया गया। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी आनंद पटेल और मृतक राजेंद्र पटेल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची, मृतक की गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
डॉ. अमित खरे की भूमिका भी जांच के घेरे में
पुलिस के अनुसार, जबलपुर के संजीवनी नगर निवासी डॉ.अमित खरे पर आरोप है कि उन्होंने आरोपियों को घटना को सड़क दुर्घटना साबित करने और सबूत छिपाने की सलाह दी। इसी आधार पर उन्हें भी मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस इस पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
रातभर चला सर्च ऑपरेशन, आठ आरोपी गिरफ्तार
दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बाकी आरोपी जंगलों में छिप गए थे। पुलिस ने पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाकर मुख्य आरोपी आनंद पटेल, अनुज पटेल, अरविंद पटेल, नरेंद्र ठाकुर, डॉक्टर अमित खरे समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हाईवा, लग्जरी गाड़ियां और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हाईवा के साथ महिंद्रा थार, टोयोटा फॉर्च्यूनर और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 109(1), 103, 61(2)(क) और 249 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि नए तथ्य सामने आते हैं तो अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी प्रमाणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस सुनियोजित साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!