चारधाम यात्रा पर मौसम की मार: केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित; यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट।
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह भूस्खलन का असर अब चारधाम यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। खराब मौसम की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी यात्रा टाल रहे हैं।
सबसे ज्यादा असर केदारनाथ धाम यात्रा पर पड़ा है, जहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 80 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है।
20 जुलाई को गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया था। वहीं बुधवार को 16 किलोमीटर लंबे केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण यात्रा कई घंटों तक बाधित रही। प्रशासन ने रास्ता साफ होने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी।
श्रद्धालुओं की संख्या में 66.5 फीसदी की कमी...सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मानसून सक्रिय होने के बाद चारधाम और हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 66.5 प्रतिशत की कमी आई है।
एक जुलाई को जहां कुल 27,232 श्रद्धालु चारधाम पहुंचे थे, वहीं 24 जुलाई को यह संख्या घटकर सिर्फ 9,112 रह गई। खराब मौसम का सबसे ज्यादा असर केदारनाथ धाम पर देखने को मिला। एक जुलाई को केदारनाथ में 6,553 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे, लेकिन 24 जुलाई को यह संख्या घटकर सिर्फ 1,138 रह गई।
यानी केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 82.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि केदारनाथ की कठिन पैदल यात्रा और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का ज्यादा खतरा होने की वजह से मानसून के दौरान सबसे पहले इसी धाम की यात्रा प्रभावित होती है।
बद्रीनाथ और यमुनोत्री में भी कम हुए यात्री... बद्रीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या में बड़ी कमी आई है। एक जुलाई को जहां 13,192 श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं 24 जुलाई को यह संख्या घटकर 3,393 रह गई। यानी यहां करीब 74.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों की संख्या घटी है। एक जुलाई को 2,043 श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि 24 जुलाई को केवल 1,132 श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंचे। यहां करीब 44.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
चारधाम में सिर्फ गंगोत्री धाम ऐसा रहा, जहां श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। एक जुलाई को 2,116 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए थे, जबकि 24 जुलाई को यह संख्या बढ़कर 2,256 हो गई। यानी यहां करीब 6.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अगले कुछ दिन भी भारी बारिश का अनुमान... भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन लगातार लोगों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलने की अपील कर रहा है।
माना जा रहा है कि मौसम सामान्य होने तक श्रद्धालुओं की संख्या में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि मानसून की वजह से फिलहाल श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है, लेकिन इस साल की चारधाम यात्रा अब तक रिकॉर्ड स्तर पर रही है। 18 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में 24 जुलाई तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कुल 45.01 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे अब तक की सबसे सफल चारधाम यात्रा बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बेहतर सड़क, सुरक्षा और यात्रा सुविधाओं की वजह से इस साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है और मौसम में सुधार होने के बाद यात्रा फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!