शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की खेप; ट्रक-कार जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कनाड़िया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रक और कार में अवैध शराब की तस्करी कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 927 पेटी (11,124 लीटर) अवैध शराब, एक ट्रक और एक कार जब्त की गई है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब ₹1.10 करोड़ आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर पकड़ा शराब से भरा ट्रक
पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को सूचना मिली थी कि यूपी नंबर (यूपी 63 बीटी 1468) का एक ट्रक बायपास से गुजरने वाला है, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस ने एचआर रिसोर्ट बायपास के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया।
तलाशी के दौरान ट्रक से 912 पेटी माउंट बीयर बरामद हुई। ट्रक में सवार आकाश सिंह अहिरवार (27) और राहुल नामदेव (18) शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में खुला बड़ा नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इंदौर के विजय वैष्णव और उसके साथियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने 25 जुलाई को चिनार हिल्स, एबी रोड बायपास के पास कार्रवाई कर विजय वैष्णव, दीपांशु सोनोने और नीतेश प्रजापति को 15 पेटी अवैध शराब और एक हुंडई एक्सेंट कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
₹1.10 करोड़ का माल जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 927 पेटी (11,124 लीटर) अवैध शराब (कीमत करीब ₹55 लाख), अशोक लीलैंड ट्रक (कीमत करीब ₹50 लाख), हुंडई एक्सेंट कार (कीमत करीब ₹5 लाख) जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब ₹1 करोड़ 10 लाख बताई गई है।
मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विजय वैष्णव के खिलाफ इंदौर, देवास सहित विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आबकारी अधिनियम के तहत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।
कार्रवाई में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव, उपनिरीक्षक दीपक पालिया, सहायक उपनिरीक्षक मुकाम सिंह डाबर, प्रधान आरक्षक शिवकुमार यादव, रविंद्र रघुवंशी तथा कनाड़िया थाना और साइबर सेल जोन-2 की टीम की शामिल रही।
संबंधित समाचार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

मोमोज खिलाते-खिलाते हिंदू युवतियों को फंसाने लगा जिहादी:इंस्टाग्राम आईडी मांगकर दोस्ती करने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग:एमवाय चूहाकांड व बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर जयस ने खोला मोर्चा

करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा:फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट से करते थे; क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा

36 हजार फीट पर कम हुआ इंजन का ऑयल प्रेशर:अबू धाबी जा रही फ्लाइट यहां लौटी; एक इंजन पर लैंडिंग

रिटायरमेंट के बाद अग्निवीरों की ट्यूशन फीस माफ:तीनों सेनाओं के जवानों को मिलेगा फायदा; कार्यपरिषद ने लिया फैसला

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरे नंबर पर शहर:दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; महापौर ने शहरवासियों को किया समर्पित

सिंहस्थ-2028 से पहले सभी कार्य पूर्ण किए जाएं:रेलवे के विकास कार्यों की समीक्षा कर सांसद लालवानी ने दिए निर्देश

दिल्ली बिल्डिंग हादसा:एमपी के एक और छात्र की मौत; 19 साल के अक्षत ने गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम

अंधविश्वास का डर दिखाकर ठगी:‘तेरे बेटे को सांप काट लेगा’; दरगाह के बाबा ने पूजा के नाम पर ऐंठे रुपए

लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन:लिपिक निलंबित; दो अधिकारियों का वेतन काटने के निर्देश

30 के करीब मौत का दावा:जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में सरकार; कलेक्टर-एसपी पर कभी भी गिर सकती है गाज?

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!