खबर
Top News

पुलिस लाइन कॉलेज से लेकर जेल तक गूंजी एक ही आवाज ड्रग्स छोड़ो जिंदगी जोड़ो: 550 पुलिसकर्मियों; 840 बंदियों और 300 छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 6:59 pm
शेयर करें:
पुलिस लाइन कॉलेज से लेकर जेल तक गूंजी एक ही आवाज ड्रग्स छोड़ो जिंदगी जोड़ो

आज नेहरू स्टेडियम से निकलेगी महिला वॉकाथॉन

हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने भी युवाओं से की अपील

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बड़ा रूप लेता जा रहा है। कल पुलिस लाइन से सेंट्रल जेल, कॉलेज परिसर व आमजन तक नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाई गई।

शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, बंदियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। अभियान के तहत शनिवार सुबह महिलाओं की विशेष वॉकाथॉन का आयोजन भी किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को डीआरपी लाइन में आयोजित शपथ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया सहित 550 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानूनी कार्रवाई से नहीं जीती जा सकती, बल्कि जनभागीदारी और जागरूकता से ही इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने व दूसरों को भी दुष्परिणाम बताने की शपथ दिलाई। इसके बाद पुलिसकर्मियों व नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान नशे से दूरी है ज़रूरी और ड्रग्स छोड़ो, जिंदगी जोड़ो जैसे संदेशों से शहरवासियों को जागरूक किया गया।

सेंट्रल जेल में भी गूंजी नशामुक्ति की शपथ
अभियान की सबसे खास कड़ी सेंट्रल जेल में आयोजित कार्यक्रम रहा। यहां अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम) राजेश दंडोतिया और उनकी टीम ने बंदियों के बीच पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है और इससे बाहर निकलना ही नई जिंदगी की शुरुआत है। कार्यक्रम के दौरान 840 से अधिक बंदियों ने सामूहिक रूप से नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

बंदियों को मानस हेल्पलाइन 1933, राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन 14416 तथा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।

महिलाएं संभालेंगी जागरूकता की कमान
इंदौर पुलिस अब महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़ रही है। शनिवार 25 जुलाई को सुबह 6 बजे नेहरू स्टेडियम से महिला वॉकाथॉन निकाली जाएगी। वॉकाथॉन से पहले प्रतिभागियों के लिए विशेष जुम्बा सेशन आयोजित होगा।

पुलिस ने शहर की महिलाओं और युवतियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर नशामुक्त इंदौर और नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की है।

एनएमआईएमएस में साइबर अपराध और नशे पर जागरूकता
इसी अभियान के तहत सुपर कॉरिडोर स्थित एनएमआईएमएस संस्थान में साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति पर विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने करीब 300 छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी निवेश योजनाएं, सोशल मीडिया हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड और लिंक स्कैम जैसे साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी किसी से साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए वास्तविक मामलों के उदाहरण दिखाए गए, जिससे विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों की गंभीरता को बेहतर तरीके से समझा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और नशे से दूर रहने की शपथ ली।

रेणुका पंवार ने युवाओं से कहा- नशे को कहें 'ना'
अभियान से जुड़ी प्रसिद्ध हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने भी युवाओं को संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स और अन्य प्रकार का नशा युवाओं के सपनों, परिवार और भविष्य को छीन लेता है। उन्होंने सभी युवाओं से इंदौर पुलिस के अभियान से जुड़कर नशामुक्त भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

नशे से बाहर आए व्यक्ति ने साझा किया अनुभव
अभियान के तहत आयोजित पॉडकास्ट में नशे की लत छोड़ चुके एक व्यक्ति ने अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि नशे से बाहर निकलने का सबसे प्रभावी तरीका एक-एक दिन का लक्ष्य तय करना है। उनका कहना था बस आज नशा नहीं करना है... फिर अगले दिन भी यही संकल्प दोहराइए। धीरे-धीरे यही छोटा प्रयास बड़ी जीत में बदल जाता है।"

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 16 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 17 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 17 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 17 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 17 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 17 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 17 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 18 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 18 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 18 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 18 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 18 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 18 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 18 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 18 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 18 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 18 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 18 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 18 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!