ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जिला जज को नहीं मिली जमानत; कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल की पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका लगा है। विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। गिरिबाला सिंह पर अभिनेत्री बहू ट्विशा शर्मा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं।
दोनों पक्षों की दलीलों के बाद आया फैसला
शुक्रवार को विशेष अदालत में जमानत याचिका पर लंबी सुनवाई हुई। पहले मामला विशेष न्यायाधीश नीलम शुक्ला की अदालत में लगा, लेकिन उन्होंने स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया। इसके बाद प्रकरण विशेष न्यायाधीश राम प्रताप मिश्र की अदालत में स्थानांतरित किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। शनिवार शाम अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
बचाव पक्ष ने रखे ये तर्क
गिरिबाला सिंह की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि वह वृद्ध और अस्वस्थ हैं तथा जेल में उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यह भी दलील दी गई कि उनकी करीब 100 वर्षीय मां उनकी देखभाल पर निर्भर हैं। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि आरोपी ने जांच में सहयोग किया है, वह आर्थिक रूप से सक्षम हैं और नियमित वेतन व युद्ध वीरांगना पेंशन प्राप्त करती हैं, इसलिए दहेज मांगने का आरोप स्वाभाविक नहीं है।
सीबीआई ने किया कड़ा विरोध
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि केवल महिला होने या उम्र के आधार पर राहत नहीं दी जा सकती। एजेंसी ने अदालत को बताया कि मृतका भी एक महिला थी और मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत देना उचित नहीं होगा।
सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया कि जांच के दौरान गिरिबाला सिंह ने वॉयस सैंपल देने से इनकार किया था और मामले से जुड़े कुछ लोगों से संपर्क कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की। एजेंसी ने आशंका जताई कि जमानत मिलने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं, साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकती हैं और जांच में बाधा डाल सकती हैं।
कोर्ट ने गंभीर माना मामला
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष अदालत ने आरोपों की गंभीरता को आधार बनाते हुए गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। अब मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!