छात्रा से गैंगरेप का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार: पैर में गोली लगी; दो तमंचे बरामद, एक सिपाही घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, चित्रकूट।
मध्यप्रदेश की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को उत्तरप्रदेश पुलिस ने शनिवार शाम शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों का उपचार शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचओ) में कराया जा रहा है।
जंगल में घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी की लोकेशन भरकूप थाना क्षेत्र के मड़था जंगल में मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर दो तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपी की गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह बाइक सहित गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तीन राउंड फायरिंग, दो तमंचे बरामद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने करीब 10 राउंड फायर किए। कार्रवाई के बाद आरोपी के कब्जे से दो अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।
देवांगना घाटी घूमने गए थे छात्रा और उसका दोस्त
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ चित्रकूट की देवांगना घाटी घूमने गई थी। इसी दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!