प्रहलाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर; राष्ट्रपति ने सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा मंजूर किया। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रहलाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रहलाद जोशी अपने वर्तमान विभागों के साथ अब शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे। वे पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का दायित्व निभा रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेजा था। इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने कहा कि "राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।" इसके बाद राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
विरोध प्रदर्शनों के बीच बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इस घटनाक्रम के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपने का फैसला लिया।
अब जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय
सरकार के इस फैसले के बाद प्रहलाद जोशी शिक्षा मंत्रालय के सभी प्रशासनिक और नीतिगत कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अहम फैसलों और सुधारों पर तेजी से काम किया जाएगा। सरकार के इस बदलाव को शिक्षा मंत्रालय के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है, जिस पर देशभर की नजरें बनी हुई हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल:14 निरीक्षकों के तबादले; कई थानों में हुए बदलाव

काम के दौरान हादसा:14 साल के बाल मजदूर की करंट से मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

होटलों में फर्जी पहचान से रुकना होगा मुश्किल:अब इस ऐप से होगी डिजिटल चेकिंग; बारकोड स्कैन करते ही खुलेगी कुंडली

अंधाधुंध बोरिंग पर MP हाई कोर्ट सख्त:शासन और निगम से मांगा जवाब; जल संकट और गिरते भू-जल स्तर पर जताई चिंता

इंदौर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल:350 करोड़ के अस्पताल में MRI-CT स्कैन की सुविधा नहीं; जांच के लिए दूसरे हॉस्पिटल जाने को मजबूर मरीज

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की कार्रवाई:150 पाव अवैध शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चार आरोपी इस दिन तक पुलिस हिरासत में:मुंबई की किला कोर्ट में पेश किए गए; अनिल पंडित की भूमिका की जांच

बिजली कंपनियों के कुप्रबंधन से जनता त्रस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

सफाई में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त:कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

क्या वाकई कमजोर हो रहा है ‘नशासुर’:विजयादशमी पर नेताओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश; तो उधर क्राइम ब्रांच ने त्योहार पर पकड़ी 25.40 लाख की ड्रग्स

वीडियो देखिये, पानी बचाने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अपील:मालवा-निमाड़ में कम बारिश से गर्मी में बढ़ सकता है जल संकट; RO के वेस्टेज पानी के दोबारा इस्तेमाल का तरीका भी बताया

सुप्रीम कोर्ट का आदेश सख्त:ओवरलोडिंग पर कार्रवाई कितनी प्रभावी

पत्रकार को हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की दी धमकी:कथित फर्जी पुलिस कॉल से बुलाने का आरोप; थाने पर की गयी शिकायत

अवैध कफ सिरप नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; 10.35 लाख का मशरूका जब्त

भ्रष्ट पुलिसवाले का लाइन में सालों तक डेरा:कथित कारोबार का साम्राज्य आखिर कैसे

वीडियो देखिये, दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान:इस नेता ने मुकेश नायक को बताया भाजपा का स्लीपर सेल; बोले- कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं, जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी उठाए सवाल

हजारों भक्तों ने ली महाप्रसादी:नवमी से शुरू हुआ महाभंडारा दशहरे तक चला

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!