खबर
Top News

मंदिर सुरक्षाकर्मी पर हमला और ट्रैफिक जवान से मारपीट: पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस; हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 7:37 pm
शेयर करें:
मंदिर सुरक्षाकर्मी पर हमला और ट्रैफिक जवान से मारपीट

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल थाना पुलिस ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आए। एक आरोपी पर महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप है, जबकि दूसरा ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी पर किया था चाकू से हमला
पहला आरोपी अंकुश परमार है, जिसने शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर के पिनाकी द्वार के पास सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) के कर्मचारी आकाश चौहान पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। घटना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।शनिवार को पुलिस ने शक्तिपथ क्षेत्र में आरोपी का जुलूस निकाला, जहां वह हाथ जोड़कर लोगों से अपनी गलती की माफी मांगता दिखाई दिया।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाला भी गिरफ्तार
दूसरा आरोपी आनंद चौहान है, जो महाकाल थाना क्षेत्र का निवासी है। उस पर ड्यूटी के दौरान एक यातायात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

'पुलिस हमारी बाप है' कहता रहा आरोपी
पुलिस ने आनंद चौहान का भी गुदरी चौराहे के पास जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता रहा और "पुलिस हमारी बाप है" कहते हुए अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया।

अपराधियों को सख्त संदेश
महाकाल थाना पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस या सुरक्षा कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक जुलूस निकालने का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और समाज को यह संदेश देना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 3 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 3 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 4 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 4 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 4 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 4 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 4 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 4 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 4 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 4 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 4 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 4 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 4 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 5 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 5 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 5 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 5 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!