नेपानगर को आज 1676 करोड़ के बांध की सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नेपानगर का दौरा करेंगे। वे यहां नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 1676 करोड़ रुपए की नावथा डैम परियोजना का भूमिपूजन, नगर पालिका के 2 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नए कार्यालय भवन का लोकार्पण और सातपायरी में बनने वाले औद्योगिक क्लस्टर का भूमिपूजन सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
उक्त परियोजना के अलावा मुख्यमंत्री 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से होने वाले 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे नेपानगर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे नेपानगर से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नेहरू स्टेडियम मैदान में व्यापक तैयारियां की गई हैं। देर रात तक मंच और सभा स्थल की सजावट का काम चलता रहा। तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर हर्ष सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
जनजातीय सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन भी होगा
इस दौरान ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के तहत एक कार्यशाला और जनजातीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। नेपानगर विधानसभा क्षेत्र जनजातीय बहुल क्षेत्र है, इसलिए इस कार्यक्रम में जनजातीय समुदाय की सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सम्मेलन में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और लोगों से संवाद भी किया जाएगा।
विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगेगी
मुख्य कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम में कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा, आजीविका मिशन और वन विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इन प्रदर्शनी के माध्यम से विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी रहेंगे मौजूद
प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर नेपानगर पहुंचेंगे। वे सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे नेपानगर से प्रस्थान करेंगे।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!