खबर
Top News

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अफसर-कर्मचारियों पर गिरी गाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 4:24 pm
शेयर करें:
सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर शिवम वर्मा का निर्देश... हर शिकायत गंभीरता से सुनेें, समय-सीमा में हो समाधान, औपचारिकता के लिए शिकायत बंद करने वालों पर होगी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को लेकर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि आम नागरिकों की शिकायतों को महज खानापूर्ति के लिए बंद करना या उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित रखना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से अटैंड कर शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करना होगा।

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक में लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व मामलों और रोजगारमूलक एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

जानकारी ठीक से नहीं दी तो वन विभाग के अधिकारी को नोटिस
टीएल बैठक में विभागीय जानकारी संतुष्टिपूर्वक प्रस्तुत नहीं करने पर वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सुभाष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि टीएल बैठक में मांगी गई जानकारी अद्यतन, तथ्यात्मक और स्पष्ट होनी चाहिए।

विभागीय अधिकारी अपने विभाग से जुड़े लंबित मामलों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें। सिर्फ फाइल आगे बढ़ाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि प्रकरण के वास्तविक निराकरण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

दो को शोकाज... सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर वर्मा ने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। आवश्यकता होने पर शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क कर उसकी समस्या समझी जाए और वास्तविक समाधान कराया जाए। उन्होंने साफ कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि से पहले केवल पोर्टल पर शिकायत बंद करने की औपचारिकता नहीं चलेगी।

सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में लापरवाही का खुलासा होने पर सहायक श्रमायुक्त डीपी सिंह सहित एक अन्य कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी।

राजस्व प्रकरण लटकाए तो तहसीलदार को भी नोटिस... राजस्व मामलों में समय-सीमा का पालन नहीं होने पर कलेक्टर ने तहसीलदार अनिल पटेल को भी शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती सहित अन्य लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।

आम नागरिक महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाएं, इसके लिए प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। राजस्व निरीक्षक वृत्तवार आयोजित विशेष राजस्व शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को शिविरों का लाभ दिलाने और प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

फायर सेफ्टी और बेसमेंट पार्किंग पर भी निगाह... बैठक में जिले की फायर सेफ्टी व्यवस्था और बेसमेंट पार्किंग की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जहां फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियां मिलें, वहां नियमानुसार कार्रवाई करने और लंबित कार्रवाई को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया।

बेसमेंट का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार पार्किंग के लिए ही सुनिश्चित कराने तथा अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

‘जन विश्वास अभियान’ में गांव-गांव पहुंचे प्रशासन... बैठक में जन विश्वास अभियान की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शुक्रवार गांव-गांव आयोजित होने वाले शिविर प्रभावी तरीके से संचालित हों।

ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें मौके पर सुनी जाएं तथा संबंधित विभाग द्वारा यथासंभव तत्काल निराकरण की कार्रवाई की जाए। साथ ही शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ दिलाने की कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए।

अगली बैठक तक चाहिए प्रगति रिपोर्ट... कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि टीएल बैठक में दिए गए निर्देश केवल बैठक तक सीमित न रहें। प्रत्येक अधिकारी आगामी बैठक तक अपने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

प्रशासन का संदेश साफ है… नागरिकों से जुड़े मामलों में फाइल अटकाने, शिकायत टालने या औपचारिक निराकरण दिखाने की कार्यशैली अब नहीं चलेगी। लापरवाही मिली तो जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई भी होगी।

इस बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रिंकेश वैश्य, रोशन राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

योजनाओं का लक्ष्य 100 प्रतिशत पूरा करने का फरमान
रोजगारमूलक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर वर्मा ने विभागों को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पात्र हितग्राही की पहचान से लेकर आवेदन, स्वीकृति और लाभ मिलने तक की पूरी प्रक्रिया पर अधिकारियों को नजर रखनी होगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

2 minutes ago
देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

12 minutes ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

16 minutes ago
अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ
Top News

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

22 minutes ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

27 minutes ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

32 minutes ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

34 minutes ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

40 minutes ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

42 minutes ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 1 hour ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 1 hour ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 1 hour ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 1 hour ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 1 hour ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 1 hour ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 1 hour ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 1 hour ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे
Top News

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!