एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास: विमेंस ट्रैप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी; इंडिया ने अब तक इतने पदक जीते
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने इतिहास रच दिया। मंगलवार को उन्होंने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी
वह इस स्पर्धा में एशियन गेम्स का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। 26 वर्षीय नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए और पहले स्थान पर रहीं। चीन की सन यूनोंग 26 अंक के साथ दूसरे और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विमेंस टीम इवेंट में भी भारत को सिल्वर
ट्रैप के महिला टीम इवेंट में भी भारतीय निशानेबाजों ने पदक जीता। नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चीन ने 346 अंक के साथ गोल्ड और कुवैत ने 325 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारत का 5वां गोल्ड, शूटिंग में दूसरा स्वर्ण
नीरू ढांडा का गोल्ड एशियन गेम्स 2026 में भारत का 5वां स्वर्ण पदक है। यह भारतीय दल का इस गेम्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला गोल्ड भी है।
उनके स्वर्ण के साथ भारत की कुल पदक संख्या 47 हो गई है। भारत के खाते में अब 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज हैं।
शूटिंग में भारत के 14 पदक
शूटिंग में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। नीरू के गोल्ड के साथ इस खेल में भारत के पदकों की संख्या 14 हो गई है।
भारतीय शूटर्स ने अब तक 2 गोल्ड, 8 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। नीरू का प्रदर्शन भारतीय शूटिंग टीम के लिए एक और बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आया है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!