चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई: न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-2 से बराबर की; निर्णायक मुकाबला इसी मैदान पर होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, माउंट माउंगानुई।
भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड के 333 रन के जवाब में भारतीय टीम 26.4 ओवर में महज 89 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है।
भारतीय पारी की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेज दिया। भारत के वनडे इतिहास में यह पहला मौका रहा, जब टीम ने पारी के शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं सकी और एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। हेनरी ने 9.4 ओवर में दो मैडन रखकर 27 रन दिए और 6 विकेट अपने नाम किए।
भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन, अक्षर पटेल और नमन धीर ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। गुरनूर बरार के बोल्ड होने के साथ 26.4 ओवर में भारत की पारी समाप्त हो गई। हेनरी ने ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ गेंद डालकर गुरनूर को बोल्ड किया। वे 13 गेंदों पर दो रन ही बना सके।
भारत की सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड अब भी श्रीलंका के नाम
वनडे क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ दर्ज है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 245 रन से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 244 रन की हार इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
सीरीज का फैसला आखिरी मुकाबले में
चौथे वनडे में बड़ी जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है। अब दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला इसी मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमें उतरेंगी।
संबंधित समाचार

अंडर-19 एशिया कप फाइनल में इस दिन भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत:सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया; कप्तान की शानदार पारी

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

इंदौर के अनय का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन:अंडर-14 वर्ग में करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व; भोपाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अभिषेक-वैभव की रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत:199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया; सीरीज भी जीती

तीसरे टी-20 में अभिषेक और सूर्यवंशी का तूफान:भारत ने 30 गेंदों में 100 रन बनाकर बनाया रिकॉर्ड; कीवी गेंदबाज पस्त

IND vs NZ 1st T20:भारत ने रिकॉर्ड चेज कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!