खबर
Top News

बिना तपाए विदा नौतपा: रोहिणी फिर ‘गली’ हवा-हवाई हुई तपन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 3:00 pm
शेयर करें:
बिना तपाए विदा नौतपा

पलभर में बदल गया इंदौर का मौसम, घुली ठंडक

90 किमी की रफ्तार से चली हवा, अहिल्या नगरी में भी उठा धूल का बवंडर

तहस-नहस हुआ शहर, 100 से ज्यादा पेड़ जड़ों से उखड़े, तूफान-सा नजारा

कुदरत के कहर के सामने एक ही पल में फेल हुआ बिजली महकमा, शहर अंधेरे में डूबा

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन और ऐसे ही आंधी-तूफान वाले बताए, तेज बौछारें भी गिरेंगी

रेगिस्तान जैसे उठे बवंडर में टीन शेड उड़े, सड़कों से लेकर घर-आंगन तक जमा हुआ कचरा

हवा के साथ आई तेज बौछारें भिगो गईं मन-आंगन, ठंडी हवा ने उड़नछू की गर्मी-उमस

केरल के मुहाने पर आकर अटका मानसून, आज-कल में लक्षद्वीप में देगा दस्तक

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट।
सोमवार को तो अपन का इंदौर भी मरुभूमि का जोधपुर-जैसलमेर-बाड़मेर हो गया। ठीक वैसा ही धूल का बवंडर अहिल्या नगरी के आसमान में उठा जैसा राजस्थान के रेगिस्तान से सटे इलाकों में उठता है।

सब कुछ वैसा ही था, जैसा धोरा की धरती पर घटता है। वैसे ही हवा का प्रचंड वेग और वैसे ही दिन में घुप्प अंधेरा कर देने जैसा दृश्य। हवा की रफ्तार भी ऐसी, जैसे सब कुछ अपने साथ उड़ा ले जाएगी। धूल के गुबार भी वैसे ही।

बस, नहीं थे तो इस धूल में रेत के वे कण, जो सुनहरी आभा लिए रहते हैं। इसकी जगह मालवा की काली मिट्टी थी और थे खेतों में जलाई गई पराली की कालिख के कण, लेकिन जो भी था बहुत खुशनुमा था।

पलभर में सब कुछ बदलकर रख दिया। कुदरत का करिश्मा ही कुछ ऐसा हुआ, तपन ठंडक में बदल गई, ताप उड़नछू हो गया। हवा के साथ गर्मी भी एक झटके में हवा-हवाई हो गई। तपने-तपाने के लिए मशहूर नौतपे ने भी तुरंत अपना बोरिया-बिस्तर बांध लिया।

यूं भी उसे मंगलवार को विदा होना ही था, लेकिन कल मौसम के बदले मिजाज ने उसकी रवानगी एक दिन पहले ही कर दी। मंगलवार को नौतपे की मौजूदगी रहेगी तो सही, लेकिन महज औपचारिक, क्योंकि मौसम महकमे ने दो-टूक कह दिया है कि इंदौर में अब पारा 40 से नीचे ही रहना है।

व क्त रहा होगा 3.30 से 4 बजे के बीच का। नौतपे का आठवां दिन था। तपन चरम पर थी। पारे के रूप में नहीं, उमस की शक्ल में। आसमान में सूरज तो दमक रहा था, लेकिन उत्तर-पूर्वी हिस्से में बादल भी उमड़ रहे थे।

बादलों की मौजूदगी में उमस के तेवर बहुत तीखे हो चले थे और ये अहसास हो रहा था कि दिन ढलते-ढलते हलका ही सही, पानी बरस जाएगा।

धूप बदन पर लग नहीं, चेंट रही थी। देह पसीना-पसीना हो रही थी। उम्मीद बस एक ही थी कि अब जून आ गया है तो देर-सवेर प्री-मानसून बारिश होगी।

लेकिन कुदरत तो कुदरत है। वहां देर-सवेर का क्या काम? उसने भगवान भुवन भास्कर के अस्ताचल होने की बाट नहीं जोही। सफेद बादलों को देखते ही देखते स्याह कर दिया।

दमकते दिनकर को बादलों की ओट में कर दिया। आसमान का पूरा उत्तरी हिस्सा स्याह घटाटोप से ढंक गया। अगले ही पल हवा चल पड़ी। पहले मंथर गति से, फिर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि इंदौरी हक्के-बक्के रह गए।

साथ में धूल का बवंडर भी ऐसे उठा, जैसे दो दिन से इंदौर वाले सोशल मीडिया पर राजस्थान के जोधपुर शहर का देख रहे थे। हूबहू वही नजारा पलक झपकते ही बन गया, जो मरुभूमि के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों अक्सर बनता है।

90 किमी से भी ज्यादा की रफ्तार से चली हवा ने एक तरह से पूरे शहर को डरा दिया। कच्चे-पक्के निर्माण डगमगाने लगे। भीमकाय होर्डिंग्स पर लगे पोस्टर-बैनर व प्रचार सामग्री के चिथड़े होने लगे।

टीन की चद्दरें पतंग की मानिंद उड़ चलीं। टेंट-तंबू उखड़ गए। बिजली के पोल जमीन पर आ गए। हवा के साथ शुरुआत में झूमकर नृत्य कर रहे झाड़-पेड़, पवन के इस वेग को सहन नहीं कर पाए औऱ जड़ों से उखड़ गए।

हवा इतनी प्रचंड गति से चल रही थी कि जिनकी जड़ें मजबूत व गहरी थीं, उनके भी उखड़ने का अंदेशा गहरा गया।

जब तक ये आंधी थमी, 150 से ज्यादा पेड़ जमीन पर लेट गए। कुछ मकानों पर गिरे, कुछ बिजली के तारों पर झूल गए। कुछ ने रास्ते रोक दिए। जब तूफान थमा तो शहर का मंजर किसी हलकी-पतली सुनामी के बाद-सा था। सड़कें कचरे से अटी पड़ी थीं।

घर-आंगन तक में कचरा ही कचरा था। दरवाजे-खिड़कियों के बंद रहने के बाद भी घर के अंदर तक धूल ही धूल। हवा के साथ आई तेज बौछारों ने राहत तो दी, लेकिन आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डुबा दिया। बिजली महकमे को आधी रात तक जनसामान्य के ताने सुनना पड़े कि ऐसा कैसा था मानसून पूर्व का मेंटेनेंस?

आने वाले दिन राहतभरे, आज भी आंधी-बारिश के आसार...मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश, विशेषकर इंदौर और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत मिलने और गरज-चमक के साथ हलकी बारिश या धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

वहीं दक्षिण भारत जैसे केरलम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून केरलम के मुहाने पर जो आ गया। इंदौर के लिए अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल गर्मी से निजात वाला रहेगा।

पारा 35-36 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं अधिकतम ये 39-40 डिग्री तक पहुंच सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हलकी बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

प्री-मानसून गतिविधियों के कारण चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी। मौसम में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में हीटवेव (लू) का प्रकोप कम हो गया है और कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ हलकी बारिश होगी। मानसून के आज-कल में लक्षद्वीप में दस्तक देने की खबर भी है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 16 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 16 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 16 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 16 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 17 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 17 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 18 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 18 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 18 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 18 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 18 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 18 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 18 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 19 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 19 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 19 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 19 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 19 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!