बूंदों से तरबतर रहा नौपता: कहीं आंधी तो कहीं गिरे ओले; गर्मी का असर अब नहीं, आज इतने जिलों के लिए इस बात का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। आमतौर पर भीषण गर्मी और लू के लिए पहचाने जाने वाले नौतपा के सभी नौ दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ गुजरे। लगातार बदले मौसम के कारण प्रदेश में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो गया है और अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने बुधवार को भी राहत के संकेत दिए हैं। इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 36 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।
नौतपा में नहीं चली लू, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार नौतपा के दौरान प्रदेशभर में लगातार प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बारिश और ओले गिरे। इसका असर यह हुआ कि दिन और रात के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहा। कहीं भी हीटवेव की स्थिति नहीं बनी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।
इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा जिलों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी सहित 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान
मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अपना असर दिखाया। इंदौर में कई क्षेत्रों में बारिश हुई। विजय नगर क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान एक बिल्डिंग का टीन शेड उड़कर सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। देवास जिले में तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए और डालियां टूट गईं। कुछ गांवों में मकानों के टीन शेड उड़ने से लोग घायल हो गए। वहीं, नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में जर्जर मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत हो गई।
पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा, बड़े शहरों में भी राहत
प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। भोपाल और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में 38.2 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 38.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। खंडवा और खजुराहो को छोड़कर लगभग सभी शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा श्योपुर, बैतूल, शिवपुरी, शाजापुर, सतना और नर्मदापुरम में भी मौसम सुहावना बना रहा।
मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। हालांकि इस साल मानसून के मध्य प्रदेश पहुंचने में 5 से 7 दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर मानसून 15 जून के आसपास मध्य प्रदेश में प्रवेश करता है, लेकिन इस बार अभी तक केरल में भी मानसून की आधिकारिक एंट्री नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि परिस्थितियां सामान्य रहीं तो मानसून 20 से 22 जून के बीच प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!