वैलेंटाइन इवेंट पर नरसी मोंजी कॉलेज में बवाल, प्रबंधन को नोटिस: इवेंट के नाम पर अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और तोड़फोड़ की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर स्थित नरसी मोंजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस) में वैलेंटाइन-डे कार्यक्रम को लेकर हुए हंगामे के एक दिन बाद पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कॉलेज प्रबंधन को नोटिस दिए जाने के साथ ही गुरुवार को कार्यक्रम के विरोध में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और कथित तोड़फोड़ के बाद अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
डीसीपी कृष्णलाल चंदानी के मुताबिक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की पूर्व सूचना पुलिस-प्रशासन को नहीं दी गई थी। इसी बिंदु पर कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि बिना अनुमति इतना बड़ा आयोजन क्यों किया गया। वहीं प्रदर्शन के दौरान परिसर में हुए हंगामे और नुकसान के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
गौरतलब है कॉलेज में 12 फरवरी को आयोजित इवेंट को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। संगठन के पदाधिकारी तन्नू शर्मा का आरोप था कि कार्यक्रम में अश्लीलता परोसी जा रही थी, जो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
विरोध के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे थे, जिसके चलते दो थानों की पुलिस तैनात करना पड़ी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कार्यक्रम बीच में ही रुकवा दिया और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि घटना के बाद देर शाम तक किसी भी पक्ष ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि फुटेज में तोड़फोड़ या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रमाण मिलते हैं तो स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने फिलहाल सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार आंतरिक स्तर पर भी समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति निर्मित न हो।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!