बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली: 1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
डही व कुक्षी ब्लॉक अति पिछड़ा हैं क्योंकि ज्यादातर जमीन बंजर व पहाड़ी है। अब नर्मदा के पानी से हरियाली के साथ समृद्धि की नई इबारत लिखने को तैयार है। राज्य सरकार की डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना पूर्ण हो चुकी औरक इसी रबी सीजन में किसानों को पानी भी मिलेगा। जल्द लोकार्पण की आस है। सीएम मोटर पंप का बटन दबाकर पानी छोड़ेंगे।
परियोजना 2024 में पूरा होना थी। लेट होने के पीछे तर्क है नर्मदा के बैकवॉटर के कारण कतारखेड़ा में संपेवल व पंप हाउस बनाने में खासाा समय लगा है। डही से करीब 10 किमी दूर ग्राम कतारखेड़ा से दो पंप हाउस बनाए गए हैं। यहां से नर्मदा का पानी लिफ्ट होकर आलीराजपुर जिले तक पहुंचेगा।
दो जिलों के सवा लाख किसानों को लाभ
परियोजना से 126 गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। इसमें धार के 85, आलीराजपुर के 41 गांव शामिल हैं। डही ब्लॉक के 48, कुक्षी के 29, जोबट के 25 और सोंडवा के चार गांव शामिल है। 47 हजार हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य है। इस वर्ष सबसे कम बारिश डही, निसरपुर, कुक्षी और बाग में हुई है।
जहां बारिश के अभाव में खरीफ की फसल बिगड़ गई है और क्षेत्र के किसान लगातार सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र में ऊंची-नीचे जमीन होने से अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली गई है।
जिसकी लंबाई करीब 40 से 45 किमी है। इसमें 16 क्यूमेक प्रति मिनट पानी छोड़ा जाएगा। परियोजना के तहत कातरखेड़ा में दो , वासनली , मालपुरा और इंदवन जोबट तहसील एक-एक पंप हाउस बनाए हैं।
80 फीसदी प्रभावित किसानों को मुआवजा
किसान संघ के ज्ञापन के बाद दोबारा सर्वे में मुआवजा राशि 28.66 लाख से बढ़कर 75.93 लाख हुई। किसान संघ द्वारा विद्युत लाइन और टावर निर्माण से प्रभावित किसानों के मुआवजे को लेकर दिए गए 12 सूत्रीय ज्ञापन के बाद प्रशासन ने बिंदुवार स्थिति स्पष्ट की है।
टावरों का निर्माण आवश्यक सहमति और प्रशासनिक अनुमति के बाद किया गया है। प्रभावित किसानों के लिए अलग-अलग मूल्यांकन पत्रक तैयार किए जा रहे हैं। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व पटवारियों ने किसानों की मौजूदगी में दोबारा सर्वे और स्पॉट वेरिफिकेशन किया।
इसमें टावर और कॉरिडोर से प्रभावित भूमि का पुनर्मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों के अनुसार 17 नवंबर 2025 को कटऑफ तिथि मानकर मुआवजा निर्धारित किया जा रहा है। इस तिथि से पहले पूर्ण हुए कार्यों में टावर के लिए 85 और कॉरिडोर के लिए 15 प्रतिशत दर से मुआवजा दिया जा रहा है।
17 नवंबर 2025 के बाद पूर्ण कार्यों में टावर के लिए 200 प और कॉरिडोर के लिए 30 प्रतिशत की दर लागू की है। करीब 80 प्रतिशत प्रभावित किसानों को भुगतान किया जा चुका है।
संबंधित समाचार

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!