तीन महीने से फरार नईम मंसूरी आखिरकार चढ़ा हत्थे: एमडी ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एमडी ड्रग्स के काले कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में करीब तीन महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी नईम मंसूरी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को उम्मीद है कि शहर में सक्रिय ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े कई और खुलासे हो सकते हैं।
20 मार्च को सपना-संगीता क्षेत्र में गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12.87 ग्राम एमडी ड्रग्स (मेफेड्रोन) जब्त की थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मो. अजीम और सिफान खान को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस पूरे खेल का एक अहम किरदार नईम मंसूरी मौके से बच निकलने में सफल हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
ठिकाने बदल रहा था...बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस की नजरों से दूर रहने की कोशिश कर रहा था।
आखिरकार पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से उसे दबोच लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नईम की गिरफ्तारी सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि ड्रग्स कारोबार की उन परतों तक पहुंचने का रास्ता है, जिन तक अभी जांच पूरी तरह नहीं पहुंच पाई है।
आशंका जताई जा रही है कि आरोपी शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई और वितरण से जुड़े बड़े नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हो सकता है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से लाई जाती थी, किन इलाकों में सप्लाई की जाती थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!