एमवाय अस्पताल की सुरक्षा जांच: ड्रोन से भी हुई निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में कल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा मरीजों, उनके परिजन और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
निरीक्षण में ड्यूटी डॉक्टर कक्ष, सीएमओ कार्यालय, इमरजेंसी विभाग, कैजुअल्टी वार्ड और प्रिजनर वार्ड जैसे प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, साथ ही मरीजों और उनके परिजन की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा गार्डों की तैनाती और अन्य सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बीवीजी इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में संचालित एम्बुलेंस सेवाओं की भी जांच की गई।
संवेदनशील स्थानों की पहचान
अस्पताल परिसर में ड्रोन से भी निगरानी की गई। ड्रोन की मदद से एमवायएच परिसर के सुनसान और कम भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए संभावित संवेदनशील स्थानों की पहचान भी की गई, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।
यह कार्रवाई डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास, एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन और एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह के नेतृत्व में थाना संयोगितागंज पुलिस द्वारा की गई।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!