सोने में मुथूट फाइनेंस का खेल: कम वजन देख भड़का ग्राहक; पुलिस के पहुंचते ही हुआ समझौता
KHULASA FIRST
संवाददाता

विश्वास की आड़ में ग्राहकों की अमानत से खिलवाड़, तौल में हेरफेर पर बैंक का सायरन बजाकर डराने का प्रयास
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के चिमनबाग स्थित मुथूट फाइनेंस की शाखा में सोना गिरवी रखने वाले ग्राहकों के सोने की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
तीन वर्ष पूर्व गिरवी रखे गए सोने के आभूषणों के बदले जब एक ग्राहक ने पूरा भुगतान कर सोना छुड़ाने का प्रयास किया तो बैंक द्वारा वजन में हेरफेर करने का मामला सामने आया।
इस घटनाक्रम ने न केवल संस्थान की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि ग्राहकों के भरोसे पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
घटना के अनुसार ग्राहक रोहित यादव अपनी मां के आभूषण छुड़ाने के लिए चिमनबाग स्थित शाखा पहुंचे थे। रोहित का दावा है कि तीन वर्ष पूर्व जब उन्होंने आभूषण गिरवी रखे थे तब उनका वजन 17 ग्राम था, जिसकी आधिकारिक रसीद भी उनके पास मौजूद है।
कल, गिरवी रखे सोने का संपूर्ण भुगतान ऑनलाइन और नकद माध्यम से करने के बाद जब उन्होंने आभूषणों को पुनः तौलने की मांग की तो बैंक कर्मचारियों ने पहले तो आनाकानी की, लेकिन काफी दबाव के बाद जब तौल किया तो वजन 17 ग्राम के बजाय मात्र 16.8 ग्राम ही पाया गया।
इस पर जब रोहित यादव ने आपत्ति जताई और वजन में कमी का कारण पूछा तो बैंक कर्मचारियों ने सहयोग करने के बजाय उनसे अभद्र व्यवहार किया। स्थिति को दबाने और अपनी गलती छिपाने के उद्देश्य से कर्मचारियों ने अचानक बैंक का सायरन बजा दिया, जिससे ग्राहकों को डराने के इस प्रयास ने मौके पर मौजूद लोगों को आक्रोशित कर दिया।
कैमरे के सामने आने से कतराते रहे कर्मचारी
जब इस मामले पर जवाबदेही तय करने के लिए बैंक कर्मचारियों से सवाल किए गए तो वे जवाब देने के बजाय मुंह छिपाते नजर आए। सुरक्षाकर्मी पंकज सिंह परिहार, जिसे हाल ही में नियुक्त किया गया था, ने बताया कि उसे बैंक गेट बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए थे।
कंपनी के अन्य कर्मचारी और वहां कार्यरत स्टाफ कैमरे के सामने आने से कतराते रहे। रोहित यादव के पास इस पूरी घटना के वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं, जो कंपनी के सुरक्षा के दावों की बेईमानी की असलियत के लिए पर्याप्त हैं।
2500 रुपए देकर मामला शांत कराया
हंगामे को देखते हुए रोहित यादव ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाने की एफआरवी मौके पर पहुंची और बाद में एमजी रोड थाना क्षेत्र की एफआरबी को भी बुलाया गया।
पुलिस की मौजूदगी में बैंक प्रबंधन का रवैया पूरी तरह बदल गया। जब पुलिस ने कानूनन मामले की गंभीरता को समझाते हुए कार्रवाई के संकेत दिए तो बैंक कर्मचारी बैकफुट पर आ गए।
अंततः अपनी साख बचाने के लिए बैंक प्रबंधन ने कम मिले सोने के एवज में रोहित यादव को 2500 रुपए देकर मामले का समझौता कर लिया।
इस पूरे प्रकरण ने मुथूट फाइनेंस की विश्वसनीयता को सवालों के घेरे में डाल दिया है। शाखा के बाहर अन्य ग्राहकों ने भी चिंता जताते हुए स्वीकार किया कि वे अक्सर विश्वास के आधार पर बिना तौले ही सोना गिरवी रखा सोना ले जाते हैं, लेकिन इस घटना ने अब सबकी आंखें खोल दी हैं।
लोगों ने आरोप लगाया कि वित्तीय संस्थान के नाम पर यह ग्राहकों की गाढ़ी कमाई और उनकी अमानत के साथ खिलवाड़ है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!