मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई: पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के तेजपुर गड़बड़ी स्थित काली मल्टी में माताजी का बैनर लगाने को लेकर विवाद हो गया। बैनर लगाने का विरोध करते हुए मुस्लिम युवकों ने ऑटो चालक से मारपीट कर दी।
आरोपियों ने बल्ली और लात-घूंसों से ऑटो चालक को पीटा। शोर सुनकर पहुंचे पत्नी, सास और रिश्तेदार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद कुछ आरोपी घर में घुस गए और दो बेटों को घसीटते हुए बाहर लाकर पीटा। जाते समय आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी।
तेजपुर गड़बड़ी, स्कीम नंबर 103 निवासी सुरेश साहू (44) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कल रात करीब 10.30 बजे अपने घर के सामने सड़क पर बने पंडाल में माताजी का बैनर लगा रहे थे। इसी दौरान काली मल्टी में रहने वाले शकील और अरबाज ने आवाज देकर उन्हें अपने पास बुलाया।
वहां जफर खान, महबूब, गफ्फार, रहीम, रमजान, शकील, अरबाज, सिकंदर, गुल्लू, जब्बार, यूनिस सहित अन्य लोग खड़े थे। सभी ने बैनर लगाने से मना किया। सुरेश ने कहा कि यह सभी का कार्यक्रम है और वह बैनर वहीं लगाएंगे।
इसी पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। सुरेश ने विरोध किया तो सिकंदर ने बल्ली उठाकर बाएं हाथ पर मार दी। इसके बाद गुल्लू, शकील, अरबाज, जब्बार और यूनिस ने लात-घूंसों से मारपीट की।
शोर सुनकर पत्नी सपना, सास द्वारिकाबाई और मामा का बेटा रोहित मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। सुरेश का आरोप है कि जफर खान, महबूब, फरहान, गफ्फार, रहीम और रमजान उसके घर में घुस गए और उसके बेटों विकास और आकाश से मारपीट की और उन्हें घसीटते हुए घर से बाहर ले आए।
जाते समय आरोपियों ने जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने जफर पिता अफजल खान, महबूब पिता करीम शाह, गफ्फार पिता अब्दुल शाह, रहीम पिता महबूब शाह, रमजान पिता गुलजार, सिकंदर पिता मेहबूब शाह, गुल्लू पिता जफर, शकील पिता मेहबूब शाह, अरबाज पिता युनूस खान, जब्बार पिता गफ्फार शाह, युनूस पिता इस्माईल खान सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!