कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका टीम का विरोध: महिलाओं ने लाठियां तानी; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
श्रीधाम कॉलोनी में सुअरों को पकड़ने पहुंची नगर पालिका और इंदौर से आई टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने लाठियां तान दी, जिसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
पिकअप से सुअरों को निकालकर फिर छोड़ दिया
नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ कॉलोनी में सुअर पकड़ने पहुंची थी। कर्मचारियों ने महिलाओं को नगर पालिका के आदेश की जानकारी देकर कार्रवाई में सहयोग करने को कहा, लेकिन महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया।
इसी दौरान महिलाओं ने पकड़े गए सुअरों को पिकअप वाहन से बाहर निकाल दिया और उन्हें दोबारा खुले में छोड़ दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद और नोकझोंक होती रही।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ विवाद
घटना के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पुलिस प्रभावी तरीके से बीच-बचाव नहीं कर सकी। वहीं पुलिस का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ मौके पर जवाबी कार्रवाई करना उचित नहीं था।
नगर पालिका ने थाने में की शिकायत
घटना के बाद नगर पालिका कर्मचारी और इंदौर से आई टीम कोतवाली थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। नगर पालिका प्रशासन ने इसे शासकीय कार्य में बाधा का मामला बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार शिकायत और सामने आए वायरल वीडियो के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!