खबर
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई: भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 6:24 pm
शेयर करें:
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई

भेदभाव और रजिस्ट्री तंत्र पर उठ रहे सवाल

एक ही मकान पर क्यों चला बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग के गिरोह पर मेहरबानी क्यों?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। प्रशासन ने निगम के जोन क्रमांक 7, वार्ड क्रमांक 33 अंतर्गत सांई मंदिर के पीछे, स्वास्थ्य नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई भवन अधिकारी विशाल राठौर, भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर, रिमूवल प्रभारी शिवराज सिंह और बबलू कल्याणे सहित भारी पुलिस बल तथा नगर निगम अमले की मौजूदगी में की।

ममता गेरा और नरेंद्र गेरा के अवैध रूप से बनाए गए मकान पर रिमूवल गैंग ने पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार इस निर्माण को हटाने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस और कारण बताओ पत्र जारी किए गए थे, जिसके बाद तय समयसीमा और आदेश के अनुपालन में यह कदम उठाया गया।

लेकिन इस अवैध कॉलोनी में कई मकान बने हैं, इसके बावजूद केवल एक मकान को ही अवैध बताकर निशाना बनाया गया। स्वास्थ्य नगर सुखलिया स्थित स्वीट्स होम सोसाइटी के रहवासियों ने पूर्व में वार्ड 33 में भारत स्कूल के पास विनय मंडलोई, सतीश हार्डिया और सुरेंद्र वर्मा द्वारा लगभग 600 स्क्वेयर फीट के करीब 30 प्लॉट अवैध रूप से काटकर बेचने और उनकी रजिस्ट्रियां करवाने की शिकायत जोन कार्यालय में की थी।

ऐसे में अवैध कॉलोनियों के खेल और धड़ल्ले से हो रही रजिस्ट्रियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं कि आखिर प्रशासनिक मिलीभगत या अनदेखी के चलते अवैध जमीनों की रजिस्ट्रियां और प्लाॅटिंग कैसे हो जाती है।

आम लोग अपनी खून-पसीने की कमाई और जीवनभर की जमा पूंजी जोड़कर इन कॉलोनियों में प्लॉट खरीदते हैं, इसके बाद लोग गाढ़ी कमाई के लाखों रुपए निर्माण कार्यों में खर्च कर अपना आशियाना तैयार करते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि जब मासूम नागरिक अपने सपनों का घर बनाकर रहने लगते हैं, तब अचानक अवैध मकान का हवाला देकर रिमूवल कार्रवाई की गाज गिरा दी जाती है।

शुरुआती चरण में अवैध प्लाॅटिंग और निर्माण पर रोक लगाने के बजाय जब मकान बनकर पूरी तरह तैयार हो जाते हैं, तब इस तरह की कार्रवाई करना प्रशासनिक तंत्र की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।

इस तरह की चुनिंदा और भेदभावपूर्ण कार्रवाई से जहां एक ओर अवैध कारोबार करने वालों पर ठोस शिकंजा नहीं कसा जाता, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों को अपनी ही संपत्ति गंवाने का भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान भुगतना पड़ता है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 1 hour ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 1 hour ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 1 hour ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 1 hour ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 1 hour ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 1 hour ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 1 hour ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 1 hour ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 2 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 2 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 2 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 2 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 2 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!