नगर निगम कर्मियों ने की गुंडागर्दी रहवासी पर ईंट से कर दिया हमला: झूमाझटकी और जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआर-10 क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारियों की दबंगई और गुंडागर्दी के गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। नगर निगम के जोन 6 अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 21 में पदस्थ निगम दरोगा अभिजीत ओटवाल और उसके अन्य साथी कर्मचारियों पर रहवासी के साथ झूमाझटकी और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद के दौरान निगम दरोगा ओटवाल ने आपा खोते हुए पास में रखी ईंट उठाकर रहवासी शुभम के सिर पर मार दी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।
रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम जोन 6 वार्ड 21 का दरोगा ओटवाल और उसकी टीम के कर्मचारी क्षेत्र में सफाई कार्य और प्रशासनिक व्यवस्था के नाम पर आते हैं, लेकिन वे अक्सर सुनसान जगहों पर बैठकर शराबखोरी करते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने जब निगम कर्मचारियों की इस शराबखोरी और सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने का विरोध किया, तो निगमकर्मी उग्र हो गए। बातचीत के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई और संघर्ष में बदल गया। दरोगा ओटवाल और उसके साथियों ने रहवासियों को अपशब्द कहे और विरोध जता रहे शुभम पर अचानक ईंट से हमला कर दिया।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के आक्रोशित रहवासी मौके पर जमा हो गए और उन्होंने गुंडागर्दी पर उतरे निगम कर्मचारियों की गाड़ी को घेर लिया। नागरिकों के भारी विरोध और आक्रोश को देखकर दरोगा अभिजीत ओटवाल और उसके साथी निगम कर्मचारी घबरा गए। स्थिति बिगड़ती देख निगमकर्मियों ने अपनी गाड़ी को तेजी से आगे बढ़ाया और घेराबंदी कर रहे रहवासियों से मौके से पीली नगर निगम की गाड़ी लेकर फरार हो गए।
घायल शुभम को क्षेत्र के आक्रोशित रहवासी तुरंत उपचार और कानूनी कार्रवाई के लिए हीरा नगर थाने लेकर पहुंचे। पीड़ित शुभम ने निगम दरोगा अभिजीत ओटवाल और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और शराबखोरी करने के संबंध में शिकायती आवेदन दिया।
पुलिस अधिकारियों ने घायल शुभम को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है और पीड़ित के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच में लिया है। क्षेत्र में निगम कर्मचारियों की इस करतूत को लेकर जनआक्रोश बना हुआ है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!