कर्मचारी ने केले से भरा ठेला पलटाया: परिवार समेत सड़क पर बैठा व्यापारी; बोला- कमा कर खाने नहीं दे रहे, हमें जहर दे दो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
शहर के कॉलेज रोड पर सोमवार शाम नगर निगम की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। फ्रूट व्यापारी ने निगम कर्मचारियों पर 500 रुपए मांगने और पैसे नहीं देने पर केले से भरा ठेला पलटाने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज व्यापारी अपने परिवार के साथ सड़क पर बैठ गया। वह नगर निगम की गाड़ी के आगे सड़क पर लेट गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने परिवार को समझाकर रास्ता खुलवाने की कोशिश की, लेकिन वे निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
व्यापारी का आरोप- हर रोज मांगते हैं 500 रुपए
टाटानगर गली नंबर-2 निवासी फ्रूट ठेला संचालक राजेश माली ने बताया कि वह कॉलेज रोड से ठेला लेकर जा रहा था। इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे और उससे 500 रुपए मांगने लगे। राजेश का आरोप है कि रुपए देने से इनकार करने पर कर्मचारियों ने विवाद किया और केले से भरा उसका ठेला पलट दिया।
राजेश ने आरोप लगाया कि निगम के कर्मचारी रोजाना उससे 500 रुपए की मांग करते हैं। घटना के बाद उसने अपने परिवार के सदस्यों को भी मौके पर बुला लिया। उसकी मां तुलसी माली, पत्नी रवीना और छोटा भाई गोपाल कॉलेज रोड पहुंचे। राजेश और उसका भाई सड़क पर लेट गए, जबकि मां और पत्नी सड़क पर बैठ गईं।
सड़क पर लगा जाम, निगम की गाड़ी के आगे लेटा व्यापारी
परिवार के सड़क पर बैठने से कॉलेज रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। राजेश नगर निगम की गाड़ी के सामने भी लेट गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद निगम कर्मचारी गाड़ी लेकर वहां से रवाना हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट भी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोग नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे।
थाना प्रभारी ने समझाया, नहीं माना परिवार
सूचना पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने परिवार से समस्या पूछी और सड़क से हटकर यातायात शुरू होने देने की समझाइश दी, लेकिन परिवार अपनी मांग पर अड़ा रहा।
इसी दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने भी नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क बंद होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है, इसलिए पहले रास्ता खोलने दिया जाए। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई।
व्यापारी बोला- ‘कमा कर खाने नहीं दे रहे, हमें जहर दे दो’
राजेश माली ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “नगर निगम के कर्मचारी हमें कमा कर खाने नहीं दे रहे हैं। शहर में ठेला लेकर घूमते हैं तो जगह-जगह पैसे मांगे जाते हैं। आज रुपए नहीं दिए तो केले से भरा ठेला पलट दिया। अगर हमें कमाकर खाने ही नहीं देना है तो मुझे और मेरे परिवार को जहर दे दो।”
व्यापारी के आरोपों और सड़क पर हुए हंगामे के बीच मौके पर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल इस मामले में नगर निगम का पक्ष सामने नहीं आया है। निगम अधिकारियों का पक्ष मिलने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!