बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी: खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। उज्जैन नगर निगम के ठेकेदार संजय कलोसिया (45) को एक व्यक्ति ने SBI का अधिकारी बनकर फोन किया और खाते से 500 रुपए कटने की बात कहकर उन्हें भ्रमित किया। इसके बाद उनके UCO बैंक खाते से ₹49,999 निकाल लिए गए।
ठगी का पता चलते ही संजय ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
SBI अधिकारी बनकर आया फोन
पुलिस के मुताबिक, घटना 13 सितंबर की है। संजय घर पर थे, तभी उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को SBI का बैंक अधिकारी बताया।
आरोपी ने संजय से कहा कि उनके बैंक खाते से 500 रुपए कटे हैं। उसने उन्हें बैंक जाकर अपने खाते की जांच कराने की सलाह दी।
SBI पहुंचे तो खाते में कोई ट्रांजैक्शन नहीं मिला
फोन आने के बाद संजय नयापुरा स्थित SBI शाखा पहुंचे। वहां उन्होंने अपने खाते की जांच कराई, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में 500 रुपए कटने का कोई लेनदेन नहीं मिला।
इसके बाद संजय ने अपने UCO बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गए। खाते में सिर्फ 48.84 रुपए बचे थे।
UCO बैंक पहुंचने पर सामने आया 49,999 रुपए का ट्रांजैक्शन
संजय इसके बाद UCO बैंक की सब्जी मंडी शाखा पहुंचे। बैंक कर्मचारियों ने खाते की जानकारी जांची तो पता चला कि खाते से 49,999 रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है।
संजय के मुताबिक, इस लेनदेन से संबंधित उन्हें कोई SMS या अन्य सूचना भी प्राप्त नहीं हुई थी। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का अंदेशा हुआ।
1930 पर तुरंत की शिकायत
मामले की जानकारी मिलते ही संजय ने साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन और संबंधित खाते की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
पुलिस ने मामले में BNS की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति और रकम जिस खाते में गई, उसकी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
बैंक अधिकारी बनकर ठगी से रहें सावधान
साइबर ठगी के मामलों में जालसाज अक्सर बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते हैं। वे खाते में संदिग्ध लेनदेन या KYC अपडेट जैसी बातों का डर दिखाकर लोगों से जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।
ऐसे किसी भी फोन पर OTP, PIN, CVV, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। खाते से अनधिकृत रकम निकलने की स्थिति में तुरंत बैंक को सूचना देने के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करना महत्वपूर्ण है।
संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!