जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन: मौके पर पहुंचे अफसर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम प्रशासन की अनदेखी व लापरवाही के कारण महालक्ष्मी नगर से सनसिटी स्कूल मार्ग पर रोजाना हजारों रहवासी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। इस जर्जर सड़क पर सीवरेज चैंबरों के टूटे ढक्कन, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें और खुले नाले हादसों का कारण बन रहे हैं।
हाल ही में सामने से आ रही कार को साइड देते समय स्कूटी फिसलकर गहरे नाले में जा गिरी, जिसमें मां-बेटी घायल हो गईं। इस जनहित के गंभीर मुद्दे को ‘खुलासा फर्स्ट' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
चलने लायक भी नहीं... खबर प्रकाशित होते ही नगर निगम प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि हरकत में आ गए। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर जोन अधिकारी प्रकाश नागर और भाजपा पार्षद प्रतिनिधि महेश जोशी ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि जोशी व जोन अधिकारी नागर ने माना कि सड़क अत्यधिक असुरक्षित है और वर्तमान में बिल्कुल चलने लायक नहीं है। अधिकारियों ने सवाल उठाया कि इतनी बदहाल सड़क अब तक निगम के संज्ञान में क्यों नहीं आई।
पत्रक जारी करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि महेश ने जोन अधिकारी नागर को इस संबंध में पत्रक जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद रहवासियों को आश्वस्त किया कि 2 दिन के भीतर विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइटें चालू कर दी जाएंगी, साथ ही सड़क के दोनों तरफ से सुचारू यातायात शुरू कराया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि जोशी ने कहा कि वह इस सड़क के निर्माण और विकास कार्यों का हर दिन खुद जायजा लेंगे।
रात-दिन अवैध डंपरों की आवाजाही
दूसरी ओर रहवासियों ने इस मार्ग की बदहाली की मुख्य वजह पास में चल रहे बहुमंजिला इमारतों के निर्माण कार्य को बताया। रहवासियों का कहना है कि निर्माण स्थल से रात-दिन अवैध डंपरों की आवाजाही बनी रहती है।
इन डंपरों के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और आम जनता के पैदल या वाहन से निकलने के लिए जगह नहीं बचती, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। निगम की इस लापरवाही और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रहवासी राजा गोस्वामी, हेमंत दुबे, कीरत रघुवंशी, दिवाकर द्विवेदी, आनंद यादव, तरुण प्रधान और राकेश जायसवाल ने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई है।
रहवासियों ने साफ किया कि जनसुनवाई और ज्ञापनों के बावजूद निगम अफसर लंबे समय से मूकदर्शक बने हुए थे। अब ‘खुलासा फर्स्ट' के समाचार के बाद जागी निगम की टीम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जागी है।
संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!