खबर
Top News

चलती कार बनी आग का गोला: महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 1:06 pm
शेयर करें:
चलती कार बनी आग का गोला

खुलासा फर्स्ट, धार।
बोरखली के पास हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अहमदाबाद से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रही एक कार में अचानक आग लग गई।

कार में सात लोग सवार थे। आग लगने के बाद सभी वाहन के अंदर फंस गए।

डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर सभी सातों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हादसे में कार पूरी तरह जल गई, जबकि अंदर रखे कपड़े और 8 हजार रुपए नकद भी राख हो गए।

बोरखली हाईवे पर हुआ हादसा
घटना राजोद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद का एक परिवार एर्टिगा कार क्रमांक GJ 27 TD 6120 से उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने जा रहा था।

इसी दौरान बोरखली हाईवे के पास कार में अचानक आग लग गई।

सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
आग तेजी से फैलने के कारण वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना राजोद की FRV-14 और थाना सरदारपुर की FRV-11 टीम मौके पर पहुंची।

दोनों टीमों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कार में सवार सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तत्परता से टला बड़ा हादसा
पुलिस टीम ने समय रहते सभी यात्रियों को कार से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

राहत की बात रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई। कार में लगी आग के कारण वाहन पूरी तरह जल गया। अंदर रखा सामान, कपड़े और करीब 8 हजार रुपए नकद भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।

कार में सवार थे सात लोग
वाहन में सवार लोगों की पहचान जयस जोशी (58), भारत गोशालिया (59), अपूर्व जोशी (29), कनक जोशी (55), दक्ष गोशालिया (56), अभी गोशालिया (28) और मयूर कुमार पटेल (40) के रूप में हुई है।

सभी लोग अहमदाबाद से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए निकले थे। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

संबंधित समाचार

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई
Indore

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

5 minutes ago
स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं
Top News

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

10 minutes ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

16 minutes ago
व्यापारिक संगठनों की चेतावनी
Top News

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

25 minutes ago
जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार
Top News

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

35 minutes ago
देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

39 minutes ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

about 1 hour ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

about 1 hour ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 2 hours ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 2 hours ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 2 hours ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 3 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 3 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 3 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 3 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!