खबर
Top News

असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल: भोपाल प्रवास से शाह का बड़ा राजनीतिक संदेश 'मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो'

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
असंतुष्टों को दिया संदेश मोहन बेमिसाल

डॉ. संतोष पाटीदार 93400-81331 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरह प्रदेश के आधारभूत विकास के लिए कठिन और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य हासिल करने का संकल्प लेकर अपने मजबूत शासक होने की छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादन के बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को सामने रखा।

उन्होंने संघ परिवार और भारतीय किसान संघ के साथ कृषि उत्पादन, खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्राथमिकता में रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रासायनिक खाद और जहरीली कीटनाशक दवाइयों से राष्ट्र बीमार हो रहा है, साथ ही खेती-किसानी पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में आर्थिक समस्याओं को दूर करने और भारत की विदेशों पर निर्भरता को कम करने में प्रदेश में गोपालन के साथ दूध की श्वेत क्रांति बेहद कारगर साबित हो सकती है।

गोपालन आधारित खेती का मॉडल...संघ परिवार के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और भारतीय किसान संघ के गोपालन आधारित खेती के मॉडल को आकार देने के साथ ही भाजपा के राजनीतिक धरातल को मजबूत करने के लिए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने का दांव भी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ खेला है।

राजनीतिक दल सहकारिता के माध्यम से देश में अपना नेटवर्क मजबूत करते रहे हैं। इस राजनीतिक विधा में कांग्रेस माहिर रही है। भाजपा को इस रहस्य को समझने में समय लगा।

एक तीर से कई निशाने साधे
मुख्यमंत्री ने सहकारिता को सामाजिक और आर्थिक उत्थान के साथ-साथ राजनीतिक धरातल मजबूत करने का माध्यम भी बनाया है। एक चतुर, कुशल और मजबूत मुख्यमंत्री की तरह मोहन यादव ने एक साथ एक तीर से बड़े और चुनौतीपूर्ण कई निशाने साधे हैं।

प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत अभियान, जो राष्ट्र निर्माण के लिए बेहद जरूरी है, उसमें दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ गोपालन और गो-आधारित कृषि की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही इस अभियान के जरिए संघ के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के महत्वपूर्ण प्रकल्प गोपालन के माध्यम से गाय के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को स्थापित करने के साथ दुग्ध उत्पादन समितियों के जरिए भाजपा का नेटवर्क प्रदेश में मजबूत होगा।

‘अमित शाह ने मोहन यादव के नेतृत्व को ताकत दी’
राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि इस तरह अमित शाह ने मोहन यादव को अभी हटाने की बहस पर विराम लगाते हुए उनके नेतृत्व को सार्वजनिक रूप से ताकत दी है। अब विरोधी गुटों के लिए संदेश है कि मुख्यमंत्री को कमजोर करने के बजाय सरकार के प्रदर्शन को मजबूत करें।

इससे भी बड़ा संकेत यह है कि 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अब धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है। स्थानीय निकाय चुनाव 2027 और विधानसभा चुनाव 2028 के पहले भाजपा मध्यप्रदेश में नेतृत्व को बार-बार बदलने की बजाय स्थिरता का संदेश देना चाहेगी।

दिलचस्प बात यह है कि जुलाई 2026 के एक राजनीतिक विश्लेषण में भी यह आकलन सामने आया था कि मोहन यादव की चुनावी सफलता उनकी पार्टी के भीतर स्थिति को मजबूत करेगी और असफलता पुराने नेताओं को उनके खिलाफ सक्रिय कर सकती है।

भाजपा में मुख्यमंत्री का भविष्य केवल किसी एक नेता या अमित शाह के बयान से तय करना जल्दबाजी होगी। इसमें कोई दो मत नहीं कि परिस्थितियां पूरी तरह मुख्यमंत्री के लिए अनुकूल हैं, लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि संगठन, चुनावी प्रदर्शन, केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति और 2027-28 की राजनीतिक परिस्थितियां भी प्रदेश के नेतृत्व की स्थिरता में निर्णायक होंगी।

पुराने और प्रभावशाली नेताओं को संकेत
मुख्यमंत्री के समर्थक कहते हैं कि मध्यप्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के अलावा कई वरिष्ठ और प्रभावशाली चेहरे हैं। इसीलिए जब केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करता है, उनके लक्ष्य को सार्वजनिक रूप से अपना लक्ष्य बताता है और केंद्रीय सहायता का आश्वासन देता है, तो इसका राजनीतिक अर्थ यह भी होता है कि मुख्यमंत्री को कमजोर करने वाली समानांतर शक्ति-केंद्र की राजनीति के प्रति केंद्रीय नेतृत्व गंभीर नहीं है। ‘दिल्ली मुख्यमंत्री के साथ’—अमित शाह का भोपाल दौरा इस राजनीतिक संदेश को और मजबूत करता दिखाई दिया।

लेकिन परिणाम भी जरूरी..शाह का संदेश केवल राजनीतिक संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि सुशासन और परिणाममूलक सरकार होना भी जरूरी है। इस मामले में मुख्यमंत्री अपने आपको साबित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं में 50 लाख लीटर प्रतिदिन दूध संग्रहण का लक्ष्य, डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर, सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था-इन सबको मुख्यमंत्री के नेतृत्व से जोड़ दिया गया है।

केंद्र ने उज्जैन में 255 करोड़ रुपए के डेयरी प्लांट सहित कई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। अमित शाह के भोपाल दौरे को केवल गोपालक सम्मेलन या डेयरी परियोजनाओं तक सीमित करके देखना अधूरा होगा। राजनीतिक दृष्टि से उनके वक्तव्य और मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ दिखाई गई सार्वजनिक एकजुटता का एक स्पष्ट संदेश निकलता है।

अमित शाह ने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव को सीधे आश्वस्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को अगले तीन वर्षों में 50 लाख लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य हासिल कराने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी और वे मुख्यमंत्री के साथ ‘कंधे से कंधा मिलाकर’ खड़े रहेंगे।

यह सामान्य शासकीय सहयोग वाला बयान जरूर है, लेकिन राजनीतिक मंच पर मुख्यमंत्री के सामने केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा इस तरह व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले लक्ष्य को अपना समर्थन देना महत्वपूर्ण है।

यही कारण है कि अमित शाह का भोपाल दौरा केवल डेयरी विकास, गोपालन और सहकारिता के कार्यक्रमों तक सीमित नहीं माना जा रहा। इसके पीछे मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति, नेतृत्व की स्थिरता और आने वाले चुनावों की रणनीति का संकेत भी पढ़ा जा रहा है।

मोहन की ढाल बने अमित शाह अपने भोपाल प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भाजपा के असंतुष्टों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह से संदेश दे गए। संदेश साफ है- मुख्यमंत्री को कमजोर नहीं, मजबूत करो।

संबंधित समाचार

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

1 minute ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

5 minutes ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

6 minutes ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

7 minutes ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

16 minutes ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

21 minutes ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

23 minutes ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

27 minutes ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

38 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

38 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

41 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

43 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

43 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

about 1 hour ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

about 1 hour ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

about 1 hour ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

about 1 hour ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

about 1 hour ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!