मिसाइल हमला: इस भारतवंशी की स्टील कंपनी भी चपेट में; प्लांट में इतने लोगों की मौत, इतने कर्मचारी और ठेकेदार घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, कीव।
रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में रविवार रात मिसाइल और ड्रोन हमला किया। हमले की चपेट में भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल का स्टील प्लांट भी आया। कंपनी के मुताबिक, हमले में दो लोगों की मौत हुई, जबकि 13 कर्मचारी और ठेकेदार घायल हुए हैं।
हमले से प्लांट की ऊर्जा व्यवस्था और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़े महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते कंपनी को उत्पादन की कुछ गतिविधियां अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी हैं। विशेषज्ञ नुकसान का आकलन कर रहे हैं और प्लांट को सामान्य स्थिति में लाने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।
राहत-बचाव कार्य जारी
हमले के बाद दमकलकर्मी, बचाव दल, सुरक्षा अधिकारी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। क्षतिग्रस्त हिस्सों में खोज और राहत-बचाव का काम जारी रहा। कंपनी ने प्लांट को नागरिक औद्योगिक प्रतिष्ठान बताते हुए हमले की निंदा की है।
2022 में भी निशाना बना था प्लांट
आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह प्लांट इससे पहले भी रूसी हमले की चपेट में आ चुका है। वर्ष 2022 में हुए हमले में प्लांट की एक रोलिंग मिल को नुकसान पहुंचा था और एक कर्मचारी की मौत हुई थी।
यूक्रेन के लिए क्यों अहम है यह प्लांट?
आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह यूक्रेन की सबसे बड़ी स्टील उत्पादन इकाइयों में से एक है। यहां स्टील उत्पादन के लिए बड़े ब्लास्ट फर्नेस और अन्य औद्योगिक इकाइयां हैं। इसलिए प्लांट पर हमला यूक्रेन के औद्योगिक उत्पादन और अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह संयंत्र क्रिवी रिह शहर में स्थित है, जो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृहनगर भी है।
2005 में मित्तल की कंपनी ने खरीदा था प्लांट
क्रिवी रिह स्टील प्लांट पहले यूक्रेन की सरकारी कंपनी के अधीन था। 2005 में लक्ष्मी मित्तल की कंपनी मित्तल स्टील ने इसका अधिग्रहण किया था।
इसके बाद मित्तल स्टील का आर्सेलर के साथ विलय हुआ और 2006 में आर्सेलरमित्तल अस्तित्व में आई। तब से यह संयंत्र आर्सेलरमित्तल समूह का हिस्सा है।
लक्ष्मी मित्तल भारतीय मूल के प्रमुख वैश्विक उद्योगपतियों में शामिल हैं। आर्सेलरमित्तल दुनिया की बड़ी स्टील कंपनियों में गिनी जाती है और कई देशों में इसका कारोबार है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!