नाबालिग की हत्या का खुलासा: पहले कुएं में फेंका शव; हाथ-पैर दिखे तो पत्थर बांधकर तालाब में डुबोया, प्रेमी और उसके माता-पिता पर हत्या का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
हरणगांव थाना क्षेत्र में तालाब में पत्थरों से बंधे मिले नाबालिग किशोरी के शव के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी की हत्या उसके प्रेमी और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर मिलकर की थी।
हत्या के बाद शव को घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया गया। जब शव पानी में उतराने लगा तो आरोपियों ने उसे बाहर निकाला और साड़ी से दो भारी पत्थर बांधकर तालाब में फेंक दिया।
पुलिस ने मामले में प्रेमी जबर सिंह, उसके पिता टीकाराम बारेला और मां सावित्रीबाई बारेला को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रेमी के घर पहुंची थी किशोरी
पुलिस के अनुसार ग्राम खिवनी निवासी किशोरी और ग्राम रीछीखो निवासी जबर सिंह के बीच प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले किशोरी अपने माता-पिता के घर से जबर सिंह के यहां चली गई थी। पुलिस जांच में आरोप है कि वहां जबर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसने इलाज कराने की बात कही। इसी को लेकर विवाद हुआ और पुलिस के मुताबिक जबर सिंह, उसके पिता टीकाराम और मां सावित्रीबाई ने मिलकर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुएं में शव फेंका, फिर तालाब में डुबोया
हत्या के बाद आरोपियों ने किशोरी के शव को घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। कुछ समय बाद शव के पानी में उतराने की जानकारी हुई तो उसे बाहर निकाला गया।
इसके बाद साड़ी से दो भारी पत्थर बांधे गए और शव को तालाब में फेंक दिया गया, ताकि उसकी पहचान और वारदात के सबूत छिपाए जा सकें।
तालाब का जलस्तर घटा तो सामने आए हाथ-पैर
जिस तालाब में शव फेंका गया था, उसका जलस्तर बारिश नहीं होने के कारण लगातार कम हो रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को पानी में किशोरी के हाथ-पैर दिखाई दिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। जांच के दौरान शव से भारी पत्थर बंधे होने की बात सामने आई।
जांच में सामने आई हत्या की पूरी कहानी
शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के नेतृत्व में पीएम रिपोर्ट, मृतका के परिजनों और अन्य लोगों के बयान लिए गए।
दस्तावेजों की जांच में किशोरी के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
शुरुआत में किशोरी को बालिग बताया जा रहा था और प्रेम विवाह की बात भी सामने आई थी, लेकिन जांच में विवाह से संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है।
एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर मामले में हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!