सराफा बाजार में नाबालिग से छेड़छाड़: युवक ने की अश्लील हरकत; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रसिद्ध सराफा मार्केट में सोमवार देर शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी दो मौसियों के साथ खरीदारी के लिए बाजार आई थी।
युवक ने अश्लील हरकत की
इसी दौरान संगम चाट हाउस के पास नाश्ता करते समय पास में सड़क किनारे कॉस्मेटिक्स की दुकान लगाने वाले एक युवक ने अश्लील हरकत की।
मौसी के विरोध के बाद बढ़ा विवाद
पीड़िता की मौसी ने जब युवक की हरकत देखी तो उन्होंने तुरंत विरोध किया। इसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों और आरोपी के बीच कहासुनी हो गई। घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ सराफा थाने पहुंची, जहां रात में शिकायत दर्ज कराई गई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
सराफा पुलिस ने आजाद नगर निवासी पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जा रही है।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:प्रोफेसर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जमीन विवाद और लेन-देन को लेकर व्यापारी को बंधक बनाकर गांव ले गए थे आरोपी

पुलिसकर्मी के बेटे को बदमाशों ने पीटा:हालत बिगड़ने पर दाहोद रेफर

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:1150 करोड़ की कोकीन जब्त; समुद्री रास्ते से आ रही थी खेप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!