खबर
Indore

कांग्रेस नेताओं की ‘जूतमपैजार’ पर मंत्री का तंज: बोले- अपने नेता को जूते लगाने वाला ही परफेक्ट; भाजपा ने कहा- पटवारी के घर हेलमेट पहनकर जाएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 7:07 pm
शेयर करें:
कांग्रेस नेताओं की ‘जूतमपैजार’ पर मंत्री का तंज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर 1 अगस्त को कांग्रेस नेताओं के बीच हुए विवाद पर अब सियासत तेज हो गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूरे घटनाक्रम पर तंज कसते हुए इसे कांग्रेस का ‘चरित्र’ बताया। वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने कहा कि अब पटवारी के घर बैठक हो तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हेलमेट पहनकर जाना चाहिए।

दरअसल, 1 अगस्त को जीतू पटवारी के घर हुई बैठक के दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पिंटू जोशी के बीच विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि दोनों नेताओं के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। बाद में जीतू पटवारी ने नेताओं को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस में यही परफेक्ट नेता की पहचान
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेताओं के विवाद पर तंज कसते हुए कहा, “यह कांग्रेस का चरित्र है, इसमें कोई खास बात नहीं है। कांग्रेस में वही नेता परफेक्ट नेता होता है, जो अपने नेता को जूते लगाए।” विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच हुआ विवाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है।

राकेश यादव का तंज- हेलमेट और सेल्फ डिफेंस किट लेकर जाएं
इससे पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने भी पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर निशाना साधा था। अब उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर जीतू पटवारी के घर बैठक बुलाई जाए तो सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हेलमेट पहनकर जाना चाहिए।

यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नेताओं को तत्काल सेल्फ डिफेंस किट भी ले लेनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस के अंदर हालात खराब हो चुके हैं।

मजाक-मस्ती से शुरू हुई बात, विवाद तक पहुंची
बताया जा रहा है कि 1 अगस्त को बैठक के लिए कांग्रेस के कई नेता जीतू पटवारी के घर पहुंचे थे। इसी दौरान पटवारी जिम से लौटने के बाद तैयार होने के लिए अंदर चले गए। बाहर मौजूद नेताओं के बीच हंसी-मजाक चल रहा था।

इसी दौरान कुछ नेताओं ने चिंटू चौकसे के नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का पद जाने को लेकर मजाक करना शुरू कर दिया। कथित तौर पर उनसे कहा गया कि अब ‘मलाईदार पद’ चला गया है, आगे क्या करेंगे?
बताया जा रहा है कि इसी बात पर चिंटू चौकसे नाराज हो गए और उनकी पिंटू जोशी से बहस शुरू हो गई।

कुर्सी उठाने तक पहुंचा विवाद
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद नेता दो गुटों में बंट गए। चिंटू चौकसे के समर्थन में उनके करीबी राजू भदौरिया सामने आए, जबकि पिंटू जोशी के साथ अमन बजाज समेत कुछ अन्य नेता खड़े हो गए।

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान चिंटू चौकसे इतने नाराज हो गए कि उन्होंने कथित तौर पर पिंटू जोशी की तरफ बढ़ने के लिए कुर्सी तक उठा ली। स्थिति बिगड़ती देख दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव किया। बाद में जीतू पटवारी ने भी दोनों पक्षों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा के विकास कार्यों का भूमिपूजन
इधर, सोमवार को नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला की मौजूदगी में एमआर-10 स्थित चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

यहां करीब 1.03 करोड़ रुपए की लागत से मेट्रो रेल के नीचे सर्विस रोड, फ्लाईओवर के नीचे रोटरी और जंक्शन के साथ फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और वाटर लाइन सहित अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 7 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 8 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 8 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 8 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 8 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 9 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 9 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 9 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 9 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 9 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!