खबर
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प: तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 2:51 pm
शेयर करें:
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, जनकल्याण और सुशासन के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए बुधवार को इंदौर में ‘सेवा ज्योति संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में शहर की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लेकर पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वर्चुअली सुना। कार्यक्रम के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।

इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ मशाल जलाई गई और कार्यकर्ता सांकेतिक मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।

विधायक के नेतृत्व में तिरंगा लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
शहर की अलग-अलग विधानसभा सीटों से कार्यकर्ता संबंधित विधायकों के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता बाइक पर लाभार्थियों को साथ लेकर आईडीए ग्राउंड पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए थे।

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, महेंद्र हार्डिया और मधु वर्मा मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

विजयवर्गीय ने जलाई विशाल मशाल
प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन किया गया और मशाल जलाई गई।

विजयवर्गीय मशाल लेकर विजय नगर थाने के सामने नवनिर्मित विशाल मशाल स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए।

विधानसभा क्षेत्रों के लिए निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और यात्रा संयोजक विधायक रमेश मेंदोला ने बताया कि सेवा ज्योति यात्रा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का रथ सबसे आगे रहा। उसके पीछे कार्यकर्ता मशाल लेकर चले।

कार्यकर्ता बाइक से अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यात्रा निकाली।

इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा को लेकर संदेश दिया गया।

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के संकल्प से जोड़ी गई सेवा ज्योति
भाजपा नेताओं ने सेवा ज्योति यात्रा को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के कश्मीर आंदोलन से जोड़ा। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 के विरोध में आंदोलन किया था।

भाजपा नेताओं ने धारा 370 हटाए जाने को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के संकल्प की पूर्ति के रूप में प्रस्तुत किया। इसी क्रम में आईडीए ग्राउंड से मशाल को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल तक ले जाया गया, जहां विशाल सेवा ज्योति मशाल स्थापित की गई।

कार्यक्रम स्थल पर सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर आईडीए ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए प्रदर्शन किया।

सफाईकर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया।

विधानसभा वार बनाए गए थे अलग-अलग ब्लॉक
आईडीए ग्राउंड पर कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए विधानसभा वार अलग-अलग ब्लॉक बनाए थे। मंच के दाईं ओर विधानसभा-1, विधानसभा-5, विधानसभा-3, देपालपुर और महू के कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था की गई थी।

वहीं मंच के बाईं ओर विधानसभा-2, राऊ, विधानसभा-4 और सांवेर के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए थे। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता सांकेतिक मशाल लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

9 minutes ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

9 minutes ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

15 minutes ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

17 minutes ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

21 minutes ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

24 minutes ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

26 minutes ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

40 minutes ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

43 minutes ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

about 1 hour ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 1 hour ago
राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा
Top News

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

about 1 hour ago
फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब
Top News

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल
Top News

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

about 1 hour ago
1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी
Top News

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

about 1 hour ago
पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

about 1 hour ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

about 1 hour ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

about 1 hour ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

about 1 hour ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!