दूध विक्रेता ने दी जान: सट्टे में हो गया था 20 लाख का कर्ज; 5 लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर एक 30 वर्षीय दूध विक्रेता आकाश तिवारी ने आत्महत्या कर ली। बड़ा गणपति के पास जहर खाने के बाद आकाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
पैसों के लिए कर रहे थे प्रताड़ित
मरने से पहले दिए गए बयानों में आकाश ने उन नामों का खुलासा किया है, जो उसे 20 लाख के कर्ज के लिए लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
सट्टे की लत और 20 लाख का कर्ज
परिजनों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाणगंगा क्षेत्र का निवासी आकाश दूध बांटने का काम करता था। आकाश को क्रिकेट सट्टे की लत लग गई थी, जिसके चलते उस पर धीरे-धीरे 20 लाख का भारी कर्ज हो गया।
कर्जदार धमका रहे थे
कर्ज की रकम वसूलने के लिए बुकी और अन्य कर्जदार उसे और उसके परिवार को धमका रहे थे। इसी दबाव के चलते बुधवार को उसने जहर खा लिया।
टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह के अनुसार, आकाश ने अस्पताल में मौत से पहले मजिस्ट्रेट को दिए बयान में 5 लोगों के नामों का जिक्र किया है, जिसमें संजय उर्फ संजू पंवार, पम्मी, हरी सोनी, नरेंद्र की पत्नी, एक अज्ञात क्रिकेट बुकी शामिल है।
पुलिस की जांच
पुलिस ने आकाश का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल के कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट्स से शहर में चल रहे बड़े क्रिकेट सट्टा रैकेट का खुलासा हो सकता है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन आकाश के बयानों को ही मुख्य साक्ष्य मानकर जांच की जा रही है।
पीछे छूट गया परिवार
आकाश की मौत के बाद परिवार में उसकी पत्नी, छोटा बेटा, बूढ़ी मां और बड़ा भाई विकास हैं।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!