खबर
Indore

शहर विकास को रफ्तार: एमआईसी ने लिए बड़े फैसले; अवैध कॉलोनियों को राहत, लिंक रोड और स्ट्रीट फूड हब को मंजूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अगस्त 2026, 10:36 pm
शेयर करें:
शहर विकास को रफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की एमआईसी बैठक में मंगलवार को शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध कॉलोनियों में निजी संपत्तियों के संपत्तिकर खाते खोलने, नामांतरण प्रक्रिया आसान करने, कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड बनाने और अन्नपूर्णा तालाब के पास स्ट्रीट फूड हब विकसित करने को मंजूरी दी गई।

अवैध कॉलोनियों में खुलेंगे संपत्तिकर खाते
पूर्ण स्वामित्व के दस्तावेज होने पर अवैध कॉलोनियों में निजी प्लॉट और संपत्तियों के संपत्तिकर खाते खोले जा सकेंगे। हालांकि शासकीय भूमि या अतिक्रमण वाली सरकारी जमीन पर संपत्तिकर जमा नहीं किया जाएगा।

नामांतरण की प्रक्रिया होगी आसान
संपत्तियों के नामांतरण को सरल बनाने के लिए निगम एसओपी तैयार करेगा। इससे नामांतरण प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुगम बनाने की तैयारी है।

कनाड़िया से खजराना तक बनेगा लिंक रोड
शहर के यातायात को बेहतर करने के लिए कनाड़िया रोड से खजराना मंदिर तक लिंक रोड बनाने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा सुभाष नगर और वल्लभ नगर में नए मार्केट विकसित करने की दिशा में भी निगम काम करेगा।

अन्नपूर्णा तालाब के पास बनेगा स्ट्रीट फूड हब
अन्नपूर्णा रोड स्थित तालाब के पास मौजूदा हॉकर्स जोन की जगह स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है।

फूटी कोठी और रणजीत हनुमान रोड पर बड़े प्रोजेक्ट
फूटी कोठी फ्लायओवर के नीचे खाली जमीन पर स्मार्ट हब विकसित होगा। वहीं रणजीत हनुमान रोड स्थित उद्यान परिसर में प्रस्तावित इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल के संचालन और संधारण का काम पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा।

सीएसआर से पलासिया और राजकुमार ब्रिज का कायाकल्प
पलासिया चौराहे को सीएसआर के तहत विकसित कर यहां ‘आई लव इंदौर’ और ‘अखंड भारत’ थीम पर स्मारक बनाया जाएगा। राजकुमार ब्रिज के पास चंद्रयान की प्रतिकृति का शेष निर्माण और सौंदर्यीकरण भी सीएसआर से कराया जाएगा।

अखाड़ों की राशि 15 से बढ़कर 21 हजार
गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी की तैयारियों को भी मंजूरी मिली। विसर्जन चल समारोह में शामिल अखाड़ों की प्रोत्साहन राशि 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए कर दी गई है।

इसके अलावा शहर में 70 नई गेंट्री लगाने और 10 साल के विज्ञापन अधिकार के लिए ऑनलाइन टेंडर बुलाने का फैसला हुआ। जू में कैमरा और व्यावसायिक फोटोग्राफी के शुल्क बढ़ेंगे, लेकिन प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा।

गर्मी से पहले जल व्यवस्था पर जोर
गर्मी में पर्याप्त और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए संपवेल पर क्लोरीनेटर सहित जरूरी सिस्टम लगाए जाएंगे। मस्टर श्रमिकों को कलेक्टर द्वारा तय नई दर के अनुसार मेहनताना देने को भी मंजूरी दी गई।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के विकास में पीपीपी मॉडल, सीएसआर और जनभागीदारी का अधिक उपयोग किया जा रहा है। निगम की प्राथमिकता शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है।

संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा
Top News

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद
Top News

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

about 10 hours ago
मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प
Top News

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

about 10 hours ago
मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख
Top News

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

about 10 hours ago
हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे
Top News

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

about 10 hours ago
घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई
Top News

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

about 10 hours ago
योजना से वंचित
Top News

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

about 10 hours ago
होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा
Top News

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

about 10 hours ago
साइबर ठगी के दो मामले
Top News

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

about 11 hours ago
नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस
Top News

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

about 11 hours ago
शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम
Top News

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

about 11 hours ago
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

about 11 hours ago
‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी
Top News

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

about 11 hours ago
अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला
Top News

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

about 11 hours ago
थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर
Top News

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

about 11 hours ago
आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?
Top News

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

about 11 hours ago
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

about 12 hours ago
अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म
Top News

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!