मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर बस ऑपरेटरों की बैठक: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश; मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी मानसून एवं संभावित अतिवर्षा तथा बाढ़ की परिस्थितियों से निपटने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा इन्दौर संभाग में संचालित बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षाकाल के दौरान यात्री सुरक्षा एवं सुगम परिवहन संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री शर्मा ने निर्देशित किया है कि पुल-पुलियों पर पानी का बहाव होने की स्थिति में किसी भी परिस्थिति में वाहन को पार न कराया जाए। जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी चेतावनियों का पूर्णतः पालन किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी बसों में ब्रेक, स्टेयरिंग, वाइपर, ब्रेक लाइट, फॉग लैंप, इंडिकेटर, हेडलाइट एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच कर उन्हें सुचारू स्थिति में रखा जाए। वाहनों में स्पीड गवर्नर कार्यशील होना चाहिए तथा वाहन नियंत्रित गति से संचालित किए जाएं।
बैठक में बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए गए कि वाहन चालक ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें। चालक वाहन संचालन प्रारंभ करने से पूर्व अपना मोबाइल परिचालक को सौंप दें तथा किसी भी स्थिति में वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत न करें।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है कि वाहनों में प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग हों, आपातकालीन द्वार सुचारू रूप से खुलता हो, अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार पेटी उपलब्ध हो तथा सभी वैध दस्तावेज जैसे पंजीयन प्रमाण-पत्र, बीमा, फिटनेस एवं परमिट होने पर ही वाहनों का संचालन करें। लोक सेवा वाहन चलाने हेतु चालक के पास वैध एवं अधिकृत ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य बताया गया।
चालक का लायसेंस वैद्य हो एवं लोक सेवा यान चलाने के लिये प्राधिकृत होना अनिवार्य है। किसी भी स्थिती में वाहन चलाते वक्त मोबाईल का उपयोग न करें। बारिश के दौरान रोड पर वाहनों से थोड़ी ज्यादा डिस्टेंस रखें ताकि जरूरत पड़ने पर वाहन को आराम से रोका जा सकें। बारिश के दौरान कभी भी अचानक या तेज ब्रेक लगाने से बचें, इससे वाहन फिसलने का खतरा अधिक होता है।
वर्षा के दौरान सुरक्षित ड्राइविंग करें और खराब टायरों की वजह से वाहन फिसलने का डर बना रहता है इसलिए टायरों की नियमित जांच कर आवश्यकतानुसार उन्हें बदलवाएं। समय-समय पर एयर प्रेशर चेक करते रहें तथा स्टेपनी एवं टायरों के एयर प्रेशर की भी समय-समय पर जांच करें।
संबंधित समाचार

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!