दवा फैक्ट्री सील, 30 से अधिक प्रकार के सिरप किए जब्त: बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के चल रही थी फैक्ट्री
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिले में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर प्रशासनिक अमले ने ग्राम धरमपुरी सोलसिंदा स्थित रेबिहांस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। इसमें फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित पाई गई, जिसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
जांच में सामने आया कि यह फर्म सुखलिया, इंदौर निवासी सुरेंद्रसिंह पिता गोविंदसिंह के निर्देशन में संचालित हो रही थी। निरीक्षण के दौरान यहां 30 से अधिक प्रकार के आयुर्वेदिक सिरप पाए गए, लेकिन उनकी गुणवत्ता जांच के लिए किसी भी प्रकार की प्रयोगशाला व्यवस्था मौजूद नहीं थी।
दवाइयों के निर्माण में प्रयुक्त घटकों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और फाइलिंग भी प्रस्तुत नहीं की जा सकी। प्रत्येक उत्पाद पर अलग-अलग कंपनियों के नाम अंकित थे, जिनमें मनोमय लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड (जिरकपुर, पंजाब) और रेबिहांस बायोटेक प्रालि (देहरादून) शामिल हैं, लेकिन जांच में इन कंपनियों से किसी भी तरह के वैध अनुबंध या टाई-अप का अभाव पाया गया।
बिना टीएनसीपी के हो रहा था संचालन
फर्म में कार्यरत केमिस्ट संजय डेविड ने बताया कि उन्होंने गुजराती कॉलेज इंदौर से बीएससी (मैथ्स) किया है और सिरप निर्माण का अनुभव एमको फार्मा में कार्य के दौरान प्राप्त किया। हालांकि, निरीक्षण में निर्धारित नियमों के अनुरूप तकनीकी योग्यता और अधिकृत व्यवस्था का अभाव सामने आया।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आवासीय परिसर में बिना टीएनसीपी अनुमति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी मानकों के आयुर्वेदिक दवाइयों का निर्माण किया जा रहा था, जो गंभीर रूप से जोखिमपूर्ण है।
इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन एवं आयुष विभाग ने फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया। इस कार्रवाई में एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर, तहसीलदार पूनम तोमर, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं आयुष विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!