एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त: ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम/आलोट।
जिले के आलोट में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 किलो केमिकल जब्त किया गया है। केमिकल दो नीले ड्रमों में भरकर ट्रांसपोर्ट कार्यालय पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप राजस्थान से इंदौर पहुंची और फिर ट्रांसपोर्ट के जरिए आलोट भेजी गई।
आलोट थाना पुलिस को 25 अगस्त की रात इंदौर एनसीबी से सूचना मिली थी कि इंदौर के श्याम ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आलोट में एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से भरे दो ड्रम भेजे गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम विक्रम क्लब मैदान के पास स्थित श्री श्याम ट्रांसपोर्ट कार्यालय पहुंची। तलाशी के दौरान वहां दो नीले ड्रम मिले।
दो ड्रमों में मिला 110 किलो केमिकल
पुलिस ने दोनों ड्रमों को कब्जे में लेकर जांच की। इनमें ब्रोमो मिथाइल प्रोपियोफेनोन केमिकल पाया गया, जिसका इस्तेमाल एमडी ड्रग्स के निर्माण में किया जाता है। दोनों ड्रमों में कुल 110 किलो केमिकल मिला। कार्रवाई में इंदौर एनसीबी की टीम भी शामिल रही। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक जांच
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केमिकल राजस्थान से इंदौर पहुंचा था। इसके बाद इंदौर से ट्रांसपोर्ट के जरिए इसे आलोट भेजा गया। अब पुलिस और एनसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि केमिकल किसने बुक कराया था, किसके नाम पर भेजा गया और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।
जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि कहीं आलोट या आसपास के क्षेत्र में एमडी ड्रग्स बनाने का कोई ठिकाना तो नहीं है।
एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि इंदौर से ट्रांसपोर्ट के जरिए आलोट में दो ड्रम केमिकल आया था। एनसीबी के साथ संयुक्त कार्रवाई कर इसे जब्त किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!