लोखंडे पुलिया के पास पकड़ी गई एमडी ड्रग्स: बड़े सप्लायरों की तलाश शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर लोखंडे पुलिया क्षेत्र से एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 12.59 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक स्कूटी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कासिम खान निवासी श्रीनगर ककड़ है। सूचना मिली थी वह क्षेत्र में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाला है। घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उससे प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कासिम पहले नशे का आदी था।
बाद में इस कारोबार में उतर गया और बड़े सप्लायरों से संपर्क कर ड्रग्स की सप्लाई करने लगा। पुलिस उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है शहर में नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
फरार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
पूर्व में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अुनसार पहले सौरभ और गौरव नाम के दो ड्रग्स तस्करों को करीब 1.10 लाख रुपए मूल्य की 10.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था।
दोनों से मिली जानकारी और मुखबिर सूचना के आधार पर मयूर कौशिक उर्फ मयूर सिलावट निवासी पालदा को गिरफ्तार किया है। दिहाड़ी वेतन पर रिपेयरिंग आदि का काम करने वाला आरोपी ब्राउन शुगर अन्य जिलों से खरीदकर इंदौर में सप्लायरों को उपलब्ध करवाता था।
संबंधित समाचार

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!