खबर
टॉप न्यूज

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नौवीं बार शहर को नंबर-1 बनाने की तैयारी के दिए निर्देश

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 दिसंबर 2025, 1:37 pm
शेयर करें:
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नौवीं बार शहर को नंबर-1 बनाने की तैयारी के दिए निर्देश

स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, जन आंदोलन बनाना होगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्मार्ट सिटी में महापौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर महापौर ने आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण की नई गाइडलाइन के अनुसार सफाई कार्य कर इंदौर को लगातार नौवीं बार स्वच्छता में नंबर वन बनाने की बात कही। इसके लिए निगम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अभी से मैदान में उतरने के लिए कहा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनकर देशभर में अपना परचम फहरा रहा है। अब नौवीं बार नंबर-1 बनने का लक्ष्य पूर्ण करना है। इसके लिए स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन बनाना होगा।

उन्होंने बताया कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के साथ देपालपुर को भी स्वच्छता जोड़ी के रूप में शामिल किया गया है, जिससे जिम्मेदारी और बढ़ गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण का यह 10वां संस्करण होगा। इस बार थीम रखी गई है ‘बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ इस प्रतियोगिता में देशभर के 4909 शहर इस सर्वेक्षण में भाग ले रहे हैं।

नियमों का पालन कराएं... महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर पानी बहाने वालों पर कार्रवाई की जाए, ताकि गंदगी न फैले। स्वच्छता को लेकर अभी से माहौल बनाया जाए और जनजागरूकता अभियान तेज किए जाएं। स्कूलों में बच्चों से संवाद कर स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने पर जोर भी दिया जाए। वहीं से जागरूकता आगे बढ़ेगी।

महापौर ने कहा कि सड़कों पर जहां खुदाई प्रस्तावित है वह कार्य एक-दो माह में पूरा कर लिया जाए। शहर के रेड स्पॉट्स को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले डॉग वॉकर्स पर चालानी कार्रवाई करने और भवन निर्माण कार्यों में नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

जनभागीदारी पर जोर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छता की सफलता जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक सहयोग से हासिल की जा सकती है। इसके लिए सभी मिलकर तय दिशा में काम करें तो इंदौर एक बार फिर देश को स्वच्छता का मॉडल बनकर दुनिया के पटल पर अपना नाम रोशन करेगा और नौवीं बार नंबर-1 बनने का गौरव हासिल करेगा।

महापौर केसरी स्पर्धा में 51 लाख की पुरस्कार राशि देंगे
नगर निगम द्वारा लगातार चौथी बार महापौर केसरी प्रतियोगिता का आयोजन करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पहलवानों को उचित मंच देने के लिए यह प्रयास शुरू किया है। प्रतियोगिताओं में 51 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की जाएगी।

प्रतियोगिता में ऑल इंडिया स्तर के ओपन वेट के पहलवान, ख्याति प्राप्त पहलवान, अंतरराष्ट्रीय प्लेयर, युवती पहलवान भाग लेंगी। एमआईसी प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए महापौर केसरी प्रतियोगिता के आयोजन को सहमति दी है।

लगातार कॉम्पटिशन होने से शहर के कई नामी पहलवान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर का नाम रोशन करेंगे। बताया जाता है कि इस बार महापौर केसरी प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी आने की संभावना है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 7 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 7 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 8 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 8 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 8 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 8 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 8 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 8 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 8 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 8 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 8 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 8 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 8 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 9 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 9 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 9 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!