मामा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार: खेत में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम सहिड़ाखुर्द में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ रिश्ते में लगने वाले मामा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गन्ने के खेत में ले जाकर वारदात का आरोप
पुलिस के अनुसार, पीड़िता भितरवार, जिला ग्वालियर की रहने वाली है। उसकी मां का मायका बड़ौनी क्षेत्र में है। करीब 10-15 दिन पहले वह अपनी मां के साथ रिश्तेदार के घर आई थी।
खेत में गई थी पीड़िता
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 12 अगस्त की सुबह करीब 10 से 11 बजे वह अपनी मां के साथ धान के खेत में गई थी। तेज धूप होने के कारण वह घर लौट रही थी, तभी आरोपी संदीप रावत ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
धमकी के डर से कई दिन तक नहीं बताया
पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने कई दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया।
शिकायत दर्ज कराई
15 अगस्त को जब उसके पिता उसे लेने पहुंचे, तब किशोरी ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद 17 अगस्त को वह अपने माता-पिता के साथ बड़ौनी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
बड़ौनी थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

नए प्रदेश प्रभारी का सख्त संदेश:गुटबाजी खत्म करने पर जोर, दिखावटी स्वागत से भी बचने की नसीहत

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!